विद्युत विभाग के अधिकारियों के संग डीएम ने की समीक्षा बैठक

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ क्रिटिकल गैप और जल जीवन मिशन के तहत संचालित निर्माण परियोजनाओं में विद्युत संयोजन कार्यों की समीक्षा की गई।


जिलाधिकारी ने बैठक में जल जीवन मिशन में कार्यदायी संस्था जेएमसी से विद्युत संयोजन हेतु विद्युत विभाग को किए गए भुगतान की जानकारी ली। जेएमसी द्वारा अवगत कराया गया कि कुल 27 परियोजनाओं में विद्युत संयोजन हेतु निर्धारित धनराशि विद्युत विभाग को प्रेषित की जा चुकी है। जिनमे 15 परियोजनाएं महराजगंज डिवीजन, 08 आनंदनगर डिवीजन (05 फरेंदा व 03 पनियरा) और 04 निचलौल डिवीजन में हैं।
अधीक्षण अभियंता विद्युत ने अवगत कराया कि महराजगंज डिवीजन में 06 आनंदनगर डिवीजन में 01 परियोजना में विद्युत संयोजन का कार्य हो चुका है। शेष में जल्द विद्युत संयोजन प्रदान कर दिया जाएगा।
जिलाधिकारी ने 29 फरवरी तक विद्युत संयोजन का कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने जेएमसी को निर्देशित किया कि विद्युत संयोजन हेतु प्रेषित धनराशि की सूचना अधिशासी अभियंता जल निगम के माध्यम से अधीक्षण अभियंता विद्युत को उपलब्ध कराएं ताकि नियमित रूप से विद्युत संयोजन की समीक्षा करते हुए संयोजन के कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण कराया जा सके। उन्होंने क्रिटिकल गैप के द्वारा निर्मित स्वास्थ्य उपकेंद्रों में विद्युत संयोजन हेतु प्रेषित आवेदनों को भी 29 फरवरी तक पूर्ण करते हुए उपभोग प्रमाणपत्र (यूसी) प्रेषित करने का निर्देश दिया।
उन्होंने सभी डिवीजन में ट्रांसफार्मर परिवहन के लिए एक–एक ट्राली खरीद कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने हेतु भी अधीक्षण अभियंता विद्युत को निर्देशित किया।
इस दौरान अधीक्षण अभियंता विद्युत वाई.पी. सिंह, सहायक अभियंता जल निगम महेश चंद्र आजाद, सभी एक्सईएन सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

Editor CP pandey

Recent Posts

देवरिया के शिक्षकों के बीच पहुंचे नरेंद्र तिवारी, चुनावी अपील के साथ शिक्षिकाओं की समस्याएं भी सुनीं

देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…

5 hours ago

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

7 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

10 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

10 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

10 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

10 hours ago