डीएम ने की विद्युत विभाग और नवीन व नवीकरणीय ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय में विद्युत विभाग और नवीन व नवीकरणीय ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक की गई।
नेडा की पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने अब तक सिर्फ 93 सोलर पैनल लगाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए पीएम सूर्य घर योजना हेतु वेंडर्स की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया, ताकि योजना के तहत सोलर प्लांट स्थापना की गति को तेज किया जा सके। उन्होंने योजना के व्यापक प्रचार–प्रसार का निर्देश दिया। कहा कि पीएम सूर्यघर शासन की अत्यंत महत्वाकांक्षी परियोजना है और इसके क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान सभी खंडों में लाइन लॉस और एटीएनसी लॉस को कम करने का निर्देश दिया। खराब मीटरों को अभियान चलाकर प्रतिस्थापित करने के लिए कहा। विद्युत चोरी के उन प्रकरणों में जिनमे विभाग को राजस्व की बड़ी क्षति हो रही है, में कड़ी कार्यवाही का निर्देश दिया। बड़े बकायेदारों के विरुद्ध आर.सी. जारी करवाने के लिए तथा स्मार्ट मीटर लगाने की कार्यवाही को भी तेज करने हेतु निर्देश दिया। उन्होंने विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं को दूर करने हेतु प्रभावी ढंग से विद्युत कैंप का आयोजन करने हेतु भी निर्देशित किया तथा नेवर पेड बिल की संख्या पर असंतोष व्यक्त करते हुए इस संदर्भ में प्रभावी कार्यवाही करते हुए नेवर पेड बिल की संख्या को कम करने हेतु निर्देशित किया। इस दौरान अधीक्षण अभियंता वाई.पी. सिंह, सभी एक्स.ई.एन,एसडीओ सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

Karan Pandey

Recent Posts

ज्ञान

चरित्र की महिमा शांत स्थिर होती हैआचरण जैसे भी हों अनुसरण होते हैंज्ञान व पैसा…

11 hours ago

यूजीसी कानून के विरोध में ब्राह्मण महापंचायत आयोजित

गोला बाजार/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)l यूजीसी कानून के विरोध में रविवार की शाम लगभग चार…

11 hours ago

कटरा होली मिलन समारोह में उमड़ा उत्साह, शिक्षकों और जनप्रतिनिधियों ने साझा किया प्रेम व भाईचारे का संदेश

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।मीरानपुर कटरा क्षेत्र में समाजवादी शिक्षक सभा की ओर से आयोजित कटरा…

17 hours ago

पुलिया निर्माण बना राहगीरों की परेशानी का कारण

दस दिनों से बंद है महराजगंज–चिउरहा– बागापार मार्ग, वैकल्पिक रास्ता न होने से ग्रामीणों में…

17 hours ago

महिला दिवस पर जिले की बेटी ने बढ़ाया मान

विकसित भारत’ विषय पर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाली प्रियंका विश्वकर्मा को 51 हजार…

18 hours ago

जब संवेदनाएं जागती हैं, तभी सभ्यता आगे बढ़ती है

भौतिक प्रगति के बीच मानवीय करुणा को बचाए रखना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता महराजगंज…

18 hours ago