कार्य में शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएंगी —- डीएम
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा बेसिक शिक्षा अधिकारी व बीईओ के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में की गयी।
जिलाधिकारी ने ऑपरेशन कायाकल्प व निपुण भारत सहित विभिन्न बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी लोग अगली समीक्षा बैठक में न्यूनतम छात्र उपस्थिति वाले 50 विद्यालयों के निपुण मूल्यांकन का विवरण प्रस्तुत करेंगे। साथ ही संबंधित अधिकारी द्वारा शैक्षणिक सुधार हेतु कार्ययोजना भी प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने न्यूनतम 20 स्कूलों में छात्रों के माता-पिता के साथ संबंधित बीडीओ के सहयोग से चौपाल भी आयोजित करने का निर्देश दिया।
उन्होंने ने वनग्रामों में शिक्षण स्थिति की समीक्षा के दौरान वनग्रामों में नियुक्त शिक्षकों की उपस्थिति व्हाट्सएप के माध्यम से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके लिए उन्होंने विद्यालय समय सारिणी के अनुसार तीन बार उपस्थिति हेतु रियल टाइम फ़ोटो मंगवाने का निर्देश दिया
तथा ऑपरेशन कायाकल्प सहित विलंबित निर्माण कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी विद्यालयों में विद्युत कनेक्शन सुनिश्चित करने हेतु विद्युत विभाग के साथ बैठक हेतु निर्देशित किया।
उन्होंने हिदायत देते कहा कि जनपद की शैक्षणिक दशा को सुधारना शासन व प्रशासन की सर्वोच्च मंशा है। सभी अधिकारी पूरी लगन से कार्य करें और छात्रों की शैक्षणिक स्तर को बेहतर करें। कार्य मे शिथिलता कदापि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने लक्ष्य निर्धारित कर संघर्षशील विद्यार्थियों व स्कूलों की संख्या में कमी लाने हेतु सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया।
बैठक में बीएसए श्रवण कुमार गुप्ता, सभी खंड शिक्षा अधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…
जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…
समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…
ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…
जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…
सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…