काष्ठ फर्नीचर और काष्ठ उद्योग के प्रोत्साहन के लिए डीएम ने की बैठक

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में ओडीओपी उत्पाद के तहत काष्ठ फर्नीचर और काष्ठशिल्प उद्योग के प्रोत्साहन और संवर्धन के विषय में जनपद के उद्यमियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में चर्चा की गई।
जिलाधिकारी ने उद्यमियों को संबोधित करते हुए कहा कि जनपद में काष्ठ फर्नीचर और काष्ठ शिल्प के लिए अत्यधिक संभावनाएं हैं। आवश्यकता संभावनाओं के दोहन की है। इसके लिए उद्यमियों को नवाचारी और जागरूक होना होगा। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि वर्तमान दौर में सिर्फ पारंपरिक उत्पादों के साथ बाजार में प्रतिस्पर्धा करना कठिन है। उद्यमी बाजार का अध्यन करें और नए उत्पादों के निर्माण की ओर ध्यान दें। इस संदर्भ में उन्होंने उपायुक्त उद्योग को कारीगरों के प्रशिक्षण का निर्देश दिया। उन्होंने उद्यमियों को पराली के उत्पाद की ओर भी ध्यान देने के लिए भी कहा।
उन्होंने उद्यमियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि जिला प्रशासन द्वारा आपको मार्केट लिंकेज उपलब्ध कराने के साथ अन्य सभी जरूरी सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने उपायुक्त उद्योग को इस संदर्भ में आवश्यक निर्देश भी दिया।
बैठक में उपायुक्त उद्योग अभिषेक प्रियदर्शी, एलडीएम अमरेश मौर्या, ग्रामोद्योग अधिकारी रामचंद्र प्रसाद सहित संबंधित अधिकारी और उद्यमी उपस्थित रहें।

rkpnews@somnath

Recent Posts

बलूचिस्तान में तनाव बढ़ा: BLA के कब्जे में 7 पाकिस्तानी सैनिक, 7 दिन का अल्टीमेटम

इस्लामाबाद/क्वेटा (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में 31 जनवरी से 6 फरवरी तक…

5 minutes ago

हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले कोलंबो का मौसम बना चर्चा का केंद्र

T20 World Cup 2026: भारत बनाम पाकिस्तान महामुकाबले पर बारिश का साया, कोलंबो के मौसम…

42 minutes ago

शिवरात्रि की पूर्व संध्या पर मऊ को ऐतिहासिक सौगात: 9.38 करोड़ से बने भव्य घाटों का लोकार्पण

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर जनपद मऊ को बड़ी आध्यात्मिक और…

1 hour ago

पिकअप–बाइक हादसे में आग का तांडव, महिला की मौके पर मौत

तड़के हुए सड़क हादसे ने उजाड़ा परिवार देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) जनपद के खुखुंदू…

2 hours ago

अमेरिका में लापता भारतीय छात्र साकेत का शव बरामद

नई दिल्ली/सैन फ्रांसिस्को (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका में 9 फरवरी से लापता 22 वर्षीय भारतीय…

2 hours ago

संत कबीर नगर के तामेश्वरनाथ धाम में महाशिवरात्रि पर उमड़ा जनसैलाब, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शिवधाम

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जिले का प्रसिद्ध तामेश्वरनाथ…

2 hours ago