Categories: Uncategorized

डीएम ने सीएम उद्यमी विकास अभियान के संदर्भ में अधिकारियों संग की बैठक

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में ओडी ओपी सामान्य सुविधा केंद्र की जिला स्तरीय समिति और सीएम उद्यमी विकास अभियान के संदर्भ में संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई।
जिलाधिकारी ने लकड़ी फर्नीचर और लकड़ी के उत्पाद बनाने वाले उद्यमियों को संबोधित करते हुए कहा कि जनपद के रामपुर बलडीहा में सीएफसी केंद्र बनने जा रहा है। इस सीएफसी के बनने से काष्ठ उत्पाद बनाने वाले उद्यमियों को गुणवत्तापूर्ण उत्पाद बनाने में मदद प्राप्त होगी। सीएफसी महराजगंज के उद्यमियों की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता और दक्षता में सुधार हेतु सीएफसी को अत्याधुनिक मशीनरी और प्रसंस्करण सुविधाओं से लैस किया जाएगा। आवश्यकता इस बात की है कि उद्यमी इस अवसर का लाभ लें।
उन्होंने उद्यमियों से जनपद में लकड़ी आधारित उद्यमों के विकास हेतु उनके सुझाव भी मांगे और आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन उद्यमियों के हित में सभी संभव कदम उठाएगा। उद्यमी आगे आएं और स्वयं आगे बढ़ने के साथ दूसरों को भी रोजगार प्रदान करें।
बैठक में सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने पीएनबी, सेंट्रल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनियन बैंक, एसबीआई को ऋण वितरण में शिथिल रवैया रखने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की और कहा कि यदि बैंकों ने सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत प्राप्त आवेदनों में ऋण वितरण को तेज नहीं किया तो संबंधित बैंक शाखाओं के विरुद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने अग्रणी बैंक प्रबन्धक और उपायुक्त उद्योग को बैंकों के साथ लगातार समन्वय करते हुए ज्यादा से ज्यादा ऋण वितरण करवाने का निर्देश दिया।
इस दौरान बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, उपायुक्त उद्योग अभिषेक प्रियदर्शी सहित सम्बन्धित अधिकारी और बड़ी संख्या में उद्यमी उपस्थित रहें।

rkpnews@somnath

Recent Posts

बोर्ड परीक्षा में “नकल महायज्ञ” का खुलासा: मिश्रित सीटिंग ध्वस्त, वाइस रिकॉर्डिंग बंद, शिकायतकर्ता ही हटाए गए

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)बोर्ड परीक्षा में नकल महायज्ञ का सनसनीखेज खुलासाकुशीनगर बोर्ड परीक्षा इस…

1 hour ago

CTET पास उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरियों की जानकारी

DSSSB Recruitment 2026: 911 पदों पर बंपर वैकेंसी, 24 फरवरी से आवेदन शुरू, ऐसे करें…

2 hours ago

चतरा सिमरिया कसारी जंगल विमान हादसा: तेज बारिश में गिरी एयर एंबुलेंस, 7 की मौत

रांची (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)चतरा सिमरिया कसारी जंगल विमान हादसा: बारिश, धमाका और आग की…

2 hours ago

मऊ में DIG का थाना दक्षिण टोला का वार्षिक निरीक्षण

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। DIG आजमगढ़ परिक्षेत्र सुनील कुमार सिंह ने पुलिस अधीक्षक इलामारन के…

5 hours ago

मोहन सेतु निर्माण में कटान से रुकावट, 10 नए पीलर बनाने की तैयारी

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद मऊ की मधुबन तहसील के देवारा क्षेत्र में सरयू नदी…

5 hours ago

महराजगंज: बीआरसी घुघली में फूटा शिक्षकों का गुस्सा, काली पट्टी बांधकर लिया प्रशिक्षण

टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ 26 फरवरी को होगा महा घेराव महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर…

6 hours ago