महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय में परिषदीय विद्यालयों एवं उनमें अवस्थित आंगनबाड़ी केन्द्रों में अध्ययनरत समस्त बच्चों के स्वास्थ्य की स्क्रीनिंग, चिन्हीकरण, रेफरल एवं उपचार और चिन्हित दिव्यांग बच्चों को स्वास्थ्य विभाग के मेडिकल बोर्ड द्वारा दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी कराये जाने, अल्प दृष्टि दोष से प्रभावित विद्यार्थियों को चश्में एवं अन्य सहायक उपकरण/यंत्र उपलब्ध कराये जाने हेतु बैठक की गई। जिलाधिकारी ने बीएसए को सभी एमओआईसी की अध्यक्षता में ब्लॉकवार स्वास्थ्य टीम गठित कर चिकित्सीय परीक्षण कैंप के माध्यम से बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण का निर्देश दिया। उन्होंने सीएमओ को दिव्यांगता प्रमाण-पत्र जारी किए जाने हेतु सक्षम चिकित्सकों का बोर्ड गठित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि दिव्यांगता मूल्यांकन बोर्ड में आवश्यक होने पर निजी चिकित्सकों को भी नियमानुसार शामिल करें।
उन्होंने बीएसए को निर्देशित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य कैंप में अधिकाधिक बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित करें और कैंप में अभिभावकों को बच्चों के स्वास्थ्य के विषय में जागरूक भी करें।
इस दौरान सीएमओ नीना वर्मा, बीएसए श्रवण कुमार गुप्ता, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी सहित सभी खंड शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहें।
डॉ वाचस्पति शुक्ला (एम. डी.) होमियोपैथी खराब जीवनशैली से बढ़ रहा ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा, कैल्शियम-विटामिन…
आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)। तहबरपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में सोमवार को एक दर्दनाक…
मॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों से किया संवाद, बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी देवरिया…
लोकसभा चुनाव की सफलता के बाद विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे अखिलेश यादव, भीड़…
फोटो goo कुंभकर्ण वध और इंद्रजीत यज्ञ विध्वंस की लीला ने दर्शकों को किया भावविभोर,…
दशहरा पर पहनें ट्रेंडी इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स, सादगी में दिखेंगी सबसे खूबसूरत प्रस्तुति: चन्द्र प्रभा…