अपेक्षित कार्यवाही करते हुए लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत राजस्व संग्रह सुनिश्चित किया जाए: डीएम

डीएम की अध्यक्षता में आईजीआरएस एवं कर-करेत्तर की समीक्षा सम्पन्न

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में आईजीआरएस पोर्टल पर मुख्यमंत्री संदर्भ, आयुक्त संदर्भ, जिलाधिकारी संदर्भ, तहसील दिवस संदर्भ सहित अन्य आनलाइन एवं आफलाइन संदर्भों के सापेक्ष प्राप्त, निस्तारित एवं लम्बित शिकायतों/प्रकरणों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुयी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण एवं जनसामान्य के शिकायतों के निस्तारण के प्रति उनकी संतुष्टि शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है, इसमे किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति नहीं आनी चाहिये कि निस्तारण की गुणवत्ता खराब होने के कारण उच्च स्तर से शिकायतें पुनः वापस आ जाये। उन्होंने कहा कि सभी विभागीय अधिकारीगण आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करके रिपोर्ट को पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण प्रक्रिया के दौरान शिकायतकर्ता का पक्ष भी अवश्य सुना जाए और सदंर्भाे के निस्तारण का परिणाम से भी शिकायतकर्ता को अवगत कराया जाए।
समीक्षा के दौरान अपर जिलाधिकारी (वि/रा) जय प्रकाश ने कहा कि सम्बन्धित शिकायत की जांच हेतु अधिकारी मौके पर जाने से पूर्व शिकायत से सम्बन्धित सभी पक्षों को अवश्य अवगत करावें और यह सुनिश्चित करें कि निस्तारण से उभयपक्ष संतुष्ट हों। उन्होंने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी प्रतिदिन अनिवार्य रुप से आईजीआरएस पोर्टल को देखें तथा शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करते हुये अनिवार्य रूप पर से पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें।
बैठक के अगले चरण में कर-करेत्तर की समीक्षा के दौरान आबकारी, व्यापार कर, स्टाम्प शुल्क, विद्युत देयों की वसूली, नगर निकायों में राजस्व संग्रह की स्थिति, खनन, मण्डी समिति, बांट माप, खाद्य एवं सुरक्षा सहित अन्य राजस्व संग्रह से सम्बन्धित विभागों द्वारा लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व देयों की वसूली की विस्तृत समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी नें लक्षित राजस्व देयों की वसूली में फिसदी अधिकारियों को अपनी कार्यशैली में रचनात्मक सुधार लाते हुये समय सीमा के अन्दर शतप्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी सुरेश चन्द्र केसरवानी, अपर उप जिलाधिकारी रमेश चन्द्र, उप जिलाधिकारी सदर शैलेश दूबे, उप जिलाधिकारी मेंहदावल अरूण वर्मा, उप जिलाधिकारी धनघटा उत्कर्ष श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी संजीव राय, उप जिलाधिकारी डा. सुनील कुमार, प्रशिक्षु उप जिलाधिकारी अतिश कुमार सिंह, तहसीलदार मेंहदावल आनन्द कुमार ओझा, तहसीलदार धनघटा योगेन्द्र कुमार पाण्डेय, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेन्द्र कुमार, जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार, जिला बाट माप अधिकारी वीपी वर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी राजीव शुक्ल, उपायुक्त वाणिज्य कर, पीओ डूडा प्रेमेन्द्र सिंह, अधिशाषी अधिकारी नलकूप खण्ड लालचन्द्र, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित अन्य विभागीय अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

9 hours ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

9 hours ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

2 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

2 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

2 days ago