लंपी स्किन डिजीज से पशुओं के बचाव के संबंध में DM ने की बैठक

लंपी स्किन डिजीज से बचाव के लिए कंट्रोल कमांड सेंटर स्थापित किये जाने का जिलाधिकारी ने दिया निर्देश

बलरामपुर।(राष्ट्र की परम्परा /RKP NEWS)। जिलाधिकारी डॉ महेंद्र कुमार की अध्यक्षता में लंपी स्किन डिजीज से बचाव एवं रोकथाम एवं गौ आश्रय स्थल प्रबंधन की समीक्षा बैठक संपन्न हुई।

बैठक में डिप्टी सीवीओ सुमित कुमार द्वारा लंपी डिजीज के लक्षण, नियंत्रण के उपाय आदि के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। उन्होंने बताया कि लंपी डिजीज विषाणु जनित रोग है। इससे रोग में पशु को तेज बुखार, पैरों में सूजन, पूरे शरीर में कठोर एवं चपटी गाठ आदि प्रकार के लक्षण पाए जाते हैं। गाठों में घाव होने के कारण मक्खियों के उन पर बैठने एवं अन्य पशुओं पर जाकर बैठने पर अन्य पशुओं में भी संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। गंभीर रूप से प्रभावित जानवरों के स्वसन पथ में घाव होने के कारण सांस लेने में कठिनाई होती है, पशुओं का वजन घट जाता है, शरीर कमजोर हो जाता है जिससे की पशु की मृत्यु भी हो सकती है।
लंपी डिजीज से बचाव के लिए सर्वप्रथम निकटतम पशु चिकित्साधिकारी को सूचित करें, प्रभावित पशु को स्वस्थ पशु से अलग करें, पशुओं का आवागमन प्रतिबंधित करें,पशु को सदैव साफ पानी पिलाएं। गौशाला एवं डेयरी में फिनायल, सोडियम हाइपोक्लोराइट इत्यादि का छिड़काव कर उचित कीटाणु शोधन कराए।
जिलाधिकारी द्वारा लंपी डिजीज से बचाव के लिए जन जागरूकता अभियान चलाए जाने, जनपद स्तर पर कंट्रोल कमांड सेंटर स्थापित कराए जाने एवं कंट्रोल सेंटर का नंबर प्रत्येक ग्राम पंचायत में लिखवाए जानें,
डेडिकेटेड गौशाला बनाए जाने का निर्देश दिया।

गौ संरक्षण केंद्र प्रबंधन की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी द्वारा गौआश्रय स्थल पर वृक्षारोपण किए जाने एवं वृक्षों को ट्री गार्ड से सुरक्षित किए जाने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि गोवंश का भरण पोषण धनराशि का अग्रिम भुगतान सुनिश्चित किया जाए। गौआश्रय स्थल पर कोई भी गोवंश कमजोर ना दिखे। हरा चारा, पेयजल, भूसा गोदाम आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संजीव कुमार मौर्य अपर जिलाधिकारी राम अभिलाष,मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला विकास अधिकारी गिरीश चंद पाठक, उपायुक्त मनरेगा सूबेदार सिंह, समस्त खंड विकास अधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

भुवनेश्वर प्रोजेक्ट में ‘एलओए’ के बदले घूस का जाल, लखनऊ ट्रैप में WAPCOS अफसर दबोचा

देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में भी पड़ा छापा लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)।…

26 minutes ago

शिक्षक आत्महत्या: भुगतान विवाद से उठा प्रशासनिक पारदर्शिता का सवाल

देवरिया में शिक्षक की आत्महत्या: BSA ऑफिस में घूसखोरी का आरोप, सुसाइड नोट में संजीव…

2 hours ago

“भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की गूँज” पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, इतिहास लेखन के नए आयामों पर गहन चर्चा

फोकस वर्ड – संगोष्ठीटैग - गोरखपुर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश राज्य अभिलेखागार, राष्ट्रीय…

3 hours ago

औद्योगिक भ्रमण से विद्यार्थियों ने समझी ग्राहक सेवा और उद्योग संचालन प्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा) शासकीय महाविद्यालय बिछुआ के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं एन.आई.आई.टी.…

4 hours ago

सड़क हादसे में डाक्टर पुत्र की मौत, दोस्त गंभीर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के दुधारा थाना क्षेत्र में गगैईचा-दसावा मार्ग पर…

4 hours ago

नन्हे विद्यार्थियों ने मंच पर बिखेरी प्रतिभा, सौर मंडल और ऋतुओं की दी प्रभावशाली प्रस्तुति

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के विधियानी स्थित राज ग्लोबल किड्स…

4 hours ago