महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में आयुर्वेद एवं यूनानी दवाओं की औषधीय गुणवत्ता को बनाये रखने हेतु जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार की अध्यक्षता में बैठक की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने प्रभारी आयुर्वैदिक अधिकारी को निर्देशित किया कि डाक्टरों की टीम गठित कर आयुर्वेद दवाओं की सैम्पलिंग करायी जाय। जिससे आयुर्वेद की दवाओं की गुणवत्ता को सुधारा जा सके। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद एक ऐसी दवा है जो किसी रोग को जड़ से समाप्त कर सकता है।
उन्होंने कहा कि आयुर्वेद की सैम्पलिंग कर राजकीय आयुर्वेद एवं यूनानी औषधीय केंद्र को भेजा जाय जिससे गुणवत्ता की पहचान हो सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि ग्राम पंचायतो में आयुर्वेद से सम्बंधित प्रचार प्रसार भी कराया जाय।
बैठक में पी डी रामदरश चौधरी ,प्रभारी आयुर्वेद अधिकारी हरेन्द्र प्रसाद जायसवाल, होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी विरेन्द्र कुमार, औषधीय निरीक्षण अधिकारी शिव कुमार उपस्थित रहे।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय तविन फाउंडेशन (नई दिल्ली) की आनंद…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य…
नारी शक्ति का उभार: हेड कांस्टेबल रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण की ऐतिहासिक पहल…
बगहा में दिल दहला देने वाली वारदात, अधेड़ की हत्या कर शव के दो टुकड़े…
विद्यालयों में फीस पारदर्शिता को लेकर सख्त निर्देश, त्रिसदस्यीय समिति करेगी जांच महराजगंज (राष्ट्र की…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर में गुरुवार दोपहर शासन…