सभी जनपद वासी कम से कम एक पौधा अपनी मां के नाम से अवश्य लगाएं –डीएम
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा आज जिला वृक्षारोपण समिति और जिला पर्यावरण की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में की गई।
वृक्षारोपण समिति की बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी नेअपने उद्बोधन में कहा कि सभी विभागों को लक्ष्य प्राप्त हो चुका है। दो दिन के भीतर संबंधित विभाग वृक्षारोपण हेतु खोदे गए गड्ढों और पौधों की मांग की सूचना वन विभाग को प्रेषित कर दें, ताकि पौधों का वितरण ससमय सुनिश्चित किया जा सके।लक्ष्य में वृद्धि के उपरांत अतिरिक्त पौधों की आपूर्ति हेतु वन विभाग इंडेंट जारी करते हुए, विभागों से डिमांड प्राप्त लें और सुनिश्चित करें कि संबंधित विभागों द्वारा समय से पौधों की उठान हो जाए।
उन्होंने सड़कों के किनारे एवेन्यू प्लांटेशन, नगर पालिकाओं में मियावाकी वन, गोसदन मधवलिया में नंदन वन और उद्यान विभाग को औषधि वन के तर्ज पर वृक्षारोपण की तैयारियों 20 जुलाई से पूर्व पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने लगाए गए पौधों की सुरक्षा के लिए बाड़ेबंदी का कार्य मनरेगा के माध्यम से करने का भी निर्देश दिया। साथ ही पौधों के सिंचाई की भी उपयुक्त व्यवस्था हेतु निर्देशित किया। पौधों को लगाने के साथ–साथ उनकी सुरक्षा और देखभाल भी जरूरी है। उन्होंने वृक्षारोपण को सफल बनाने हेतु बड़े क्षेत्रफल वाले स्थलों को चिन्हित करने के लिए कहा। सभी विभाग वृक्षारोपण अभियान को गंभीरता से लें और सुनिश्चित करें कि अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हो। उन्होंने शासन के निर्देशानुसार एक पेड़ मां के नाम अभियान को भी घर–घर तक पहुंचाने का निर्देश देते हुए अपील की प्रत्येक जनपदवासी न्यूनतम एक पौधा अपनी माता के नाम अवश्य लगाए और उसकी देखभाल भी करे।
इस दौरान सीडीओ अनुराज जैन, कमांडेंट 22 वाहिनी एसएसबी शंकर सिंह, एडीएम डॉ पंकज कुमार वर्मा, पीडी राम दरश चौधरी, एआर कॉपरेटिव सुनील गुप्ता, डिप्टी सीवीओ डॉ विनोद विश्वकर्मा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।
महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक बन गया।…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…
तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…
शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…