महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के नगर पंचायत परतावल में आगामी मोहर्रम के त्यौहार को देखते हुए चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश कुमार मद्धेशिया कर्मचारियों के साथ तेज धूप में परतावल स्थित कर्बला पर पहुंचे और वहां का निरीक्षण किया। कर्बला के आस-पास काफी पानी भरा था जिसका उन्होंने साफ-सफाई करवाया और पानी निकासी कराने का निर्देश दिया साथ ही बड़े-बड़े खरपतवार को भी सफाई कर्मियों को साफ करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि त्यौहार में किसी प्रकार का कोई बाधा न आवे इसके लिए व्यापक पैमाने पर इंतजाम किए जाएंगे। उन्होंने कर्मचारियों को कर्बला पर जनरेटर तथा लाइट टेंट आदि लगाने का निर्देश दिया। साथ ही पूरे रास्ते की सफाई करने हेतु सफाई कर्मियों को निर्देशित किया।
इस दौरान शिवम दुबे, आनंद गुप्ता, देवराज सिंह, कन्हैया साहनी ,चंदन तिवारी, अविनाश सिंह ,विनय सिंह सभासद जावेद अली, मुस्ताक अंसारी,शाह आलम उर्फ जुल्लू अंसारी,गौस आलम अंसारी सहित तमाम लोग मौजूद रहें।
महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक बन गया।…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…
तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…
शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…