सीडीओ ने दिखाई मतदाता जागरूकता रैली को हरी झण्डी

शत-प्रतिशत पात्र मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करना स्वीप कार्यक्रम का उद्देश्य: सीडीओ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर के निर्देश के क्रम में आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में जनपद में पुरूष, महिला व दिव्यांग मतदाताओं द्वारा शत-प्रतिशत मतदान के दृष्टिगत ‘‘व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी (स्वीप)’’ कार्यक्रम के अन्तर्गत मतदान के प्रति आम जनमानस को जागरूक एवं उत्साहित करने हेतु मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार ने मतदाता जागरूकता रैली को विकास भवन से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। 
  रैली विकास भवन से मेंहदावल बाईपास, मेंहदावल चौरहा, समय माता मंदिर, दुर्गा मंदिर, पुरानी सब्जी मण्डी, मुखलिसपुर चौराहा, बैंक चौराहा, सुगर मिल चौराहा, सरैया बाईपास, नेदुला, पटखौली होते हुए वापस विकास भवन तक जाएगी। जनपद में मतदान के प्रति मतदाताओं को जागरूक करने के साथ-साथ मतदान का महत्व एवं मतदान प्रतिशत बढाने के उद्देश्य से मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस बल एवं यातायात पुलिस द्वारा भी सहयोग किया गया।
      इस अवसर पर डीसी मनरेगा प्रभात द्विवेदी, पीडी संजय कुमार नायक, खण्ड विकास अधिकारी खलीलाबाद विजय प्रताप सिंह, विरेन्द्र मणि त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी एवं भारी संख्या में रैली में प्रतिभाग करने वाले युवक मतदाता आदि उपस्थित रहे।
rkpnews@somnath

Recent Posts

कमिश्नरी परिसर में वृद्ध की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित कमिश्नरी परिसर में मंगलवार शाम…

15 hours ago

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

2 days ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

2 days ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

3 days ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

3 days ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

3 days ago