संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में उर्वरकों की उपलब्धता, वितरण और निगरानी को लेकर जनपद स्तरीय उर्वरक समिति एवं डीबीटी वर्किंग ग्रुप की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी सहित विभिन्न विभागों और उर्वरक कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जनपद में वर्तमान में यूरिया, डीएपी, एनपीके, एमओपी एवं एसएसपी जैसे सभी प्रमुख उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता है। निगरानी हेतु न्याय पंचायत व ब्लॉकवार अधिकारियों की तैनाती की गई है। आकस्मिक निरीक्षण और छापेमारी की कार्यवाही भी सतत जारी है। शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम मो. 7839882274)सक्रिय है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि किसी भी उर्वरक के साथ अन्य उत्पादों की टैगिंग न की जाए और न ही निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर विक्रय हो। उल्लंघन की स्थिति में संबंधित विक्रेताओं पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी उर्वरक विक्रेताओं को निर्देशित किया कि वे विक्रय प्राधिकार पत्र, रेट बोर्ड, स्टॉक रजिस्टर अद्यतन रखें और केवल पीओएस मशीन से ही वितरण करें। कृषकों को मशीन से निकली पर्ची अनिवार्य रूप से दी जाए।
बैठक में उप कृषि निदेशक डॉ. राकेश कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी डॉ. सर्वेश यादव, सहकारिता विभाग के अधिकारी, इफको, इंडोरामा, कोरोमंडल, आरसीएफ, चंबल, खेतान सहित विभिन्न उर्वरक कंपनियों के प्रतिनिधि एवं कृषक बंधु मौजूद रहे।
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के विकासखंड खलीलाबाद अंतर्गत ग्राम केरमुआ में निर्माणाधीन…
हिंदी के पेपर से यूपी बोर्ड परीक्षा का आगाज़, कड़ी निगरानी में शांतिपूर्ण शुरुआत सलेमपुर/देवरिया…
आगरा में जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ, 22 फरवरी को लगेगा विधिक सेवा मेगा कैम्प…
Donald Trump के नेतृत्व में अमेरिका ने वेनेजुएला से जुड़े सैन्य तनाव के बीच ऑपरेशन…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। Maharajganj में युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्थानीय स्तर पर रोजगार…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। Uttar Pradesh सरकार ने मंगलवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते…