सेंट थॉमस स्कूल की कार्यप्रणाली से अभिभावकों में आक्रोश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद मुख्यालय स्थित मिशनरी सेंट थॉमस स्कूल, खलीलाबाद में अभिभावकों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं सुना जाता है। जिससे अभिभावकों में व्यापक नाराजगी है। छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जब वे अपने बच्चे की समस्याओं को लेकर स्कूल गए। तो स्कूल के स्टाफ ने उन्हें फादर से मिलने नहीं दिया।
अभिभावक रुद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जब वे सोमवार को स्कूल गए। तो स्टाफ ने उन्हें बताया कि फादर बरदहिया बाजार ब्रांच पर गए हैं। जब वे बरदहिया बाजार ब्रांच पर गए। तो उन्हें बताया गया कि फादर नेदुला वाले ब्रांच पर हैं। जब वे पुनः नेदुला ब्रांच पर गए। तो स्टाफ ने उन्हें फादर से मिलने नहीं दिया।
इसी क्रम में कई अभिभावकों ने बताया कि वे अपने बच्चों की समस्याओं को लेकर स्कूल आते हैं। लेकिन उन्हें फादर से मिलने नहीं दिया जाता है। इससे अभिभावकों में आक्रोश है। उनका कहना है कि स्कूल की इस लापरवाही का खामियाजा कभी ना कभी विद्यालय प्रबंधन को झेलना पड़ सकता है।
अभिभावकों ने सवाल उठाया है कि जब उन्हें फादर से मिलने नहीं दिया जाता है, तो वे अपने बच्चों की समस्याओं को लेकर किसके पास जाएं। इससे स्कूल की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
ज्ञात हो कि ईसाई मिशनरी द्वारा संचालित सेंट थॉमस स्कूल स्कूल की दो शाखाएं जिला मुख्यालय पर संचालित होती हैं। जिनके बीच अभिभावक पीस रहे हैं।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

जमीन विवाद से बढ़ा तनाव: बुजुर्ग वकील की मौत, प्रधान पर हत्या जैसे आरोप

प्रशासनिक लापरवाही या साजिश? सड़क विवाद में अधिवक्ता की संदिग्ध मौत देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)…

3 hours ago

संस्कार, अनुशासन और आत्मनिर्भरता से ही बनती है विशिष्ट पहचान: वैभव चतुर्वेदी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय स्थित प्रभादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक-परास्नातक के…

3 hours ago

ग्राम प्रधान के अधिकार छीने जाने से बढ़ी अव्यवस्था ग्रामीणों में आक्रोश

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के गढ़िया रंगीन कस्बे में इन दिनों सफाई व्यवस्था पूरी…

4 hours ago

भूमि विवाद निस्तारण व फॉर्मर रजिस्ट्री में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी कार्रवाई: डीएम

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में भूमि विवाद मुक्त राजस्व ग्राम अभियान और फॉर्मर रजिस्ट्री…

4 hours ago

मोबाईल नंबर जिन उपभोक्ताओं बदला उनकी परेशानी ब

सिकंदरपुर /बलिया( राष्ट्र की परम्परा) गैस बुकिंग और केवाईसी प्रक्रिया को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानियां…

5 hours ago

प्रशिक्षण ही आदर्श पुलिसकर्मी की नींव: एसपी शक्ति मोहन अवस्थ

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस लाइन स्थित आरटीसी रिक्रूट…

6 hours ago