किसानों की विभिन्न समस्याओं के निस्तारण हेतु डीएम ने दिये निर्देश

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)l जनपदस्तरीय किसान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में, बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।
किसान दिवस में किसानों के द्वारा उठायी गयी, विभिन्न समस्याओं में जल जमाव, सिंचाई, धान की सब्सिडी नहीं मिलना, खाद की अनुपलब्धता, फसल बीमा, रैक पॉइंट, बीज की अनुपलब्धता आदि प्रमुख थीं।
जिलाधिकारी द्वारा किसानों की समस्याओं से संबंधित विभाग के विभागाध्यक्षो को, समस्या के त्वरित निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। जहाँ जहाँ जलजमाव की समस्या है, मौके पर जाकर निरीक्षण व वीडियोग्राफी करने के निर्देश जारी किए गए।
कुछ गांवों में आवारा पशुओं के संदर्भ में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया गया और कुछ जगहों से खाद की अनुपलब्धता, की शिकायत आने पर ए आर कॉपरेटिव को शीघ्र उपलब्धता सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिए गए। जनपद में बीजों की किस्म और उपलब्धता के संदर्भ में, पूरा विवरण कृषकों को जिला कृषि अधिकारी बी आर मौर्य द्वारा दिया गया।
जिलाधिकारी ने जनपद में हल्दी की संभावनाओं को देखते हुए, हल्दी की खेती करने वाले कृषक से भी बातचीत की व जनपद में हल्दी प्रसंस्करण प्लांट के बारे में भी जाना।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, उप कृषि निदेशक आशीष कुमार, प्रभागीय वनाधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, सभी संबंधित अधिकारी व कृषक प्रतिनिधि तथा कृषकगण मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

सुंदर पिचाई की भारत यात्रा: एआई नवाचार पर बड़ी घोषणाओं की उम्मीद

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026: सुंदर पिचाई की दिल्ली यात्रा, पीएम मोदी से मुलाकात और…

1 minute ago

दलित विधवा की आजीविका पर हमला, न्याय की उम्मीद

नौतन में गंडक नहर किनारे जमीन विवाद, दलित विधवा ने की कार्रवाई की मांग सांकेतिक…

7 minutes ago

ध्वनि प्रदूषण पर प्रशासन का बड़ा एक्शन

रात 10 बजे के बाद डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई प्रशासन…

1 hour ago

मंदिर, कुआं, श्मशान सबके लिए हों खुले, करियर का अर्थ सेवा और संस्कार: मोहन भागवत

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा कि मंदिर,…

1 hour ago

परीक्षा छूटने के बाद छात्रा ने की आत्महत्या, विशेष परीक्षा की घोषणा

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की मैट्रिक परीक्षा 2026 की शुरुआत…

1 hour ago

लोक अदालत देवरिया से घटेगा एनपीए बोझ, आम जनता को मिलेगा त्वरित न्याय

देवरिया में राष्ट्रीय लोक अदालत 2026 को लेकर बैंकों की बड़ी तैयारी, ऋण वसूली मामलों…

2 hours ago