सत्रह अति पिछड़ी जातियोॅ ने अनुसूचित जाति की सुविधा के लिए भरी हुंकार

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)lनगर पालिका परिषद स्थित, राजनगर मे बुधवार को सत्रह अतिपिछड़ी जातियोॅ के कार्यकर्ताओं की एक बैठक सम्पन्न हुई।
जिसकी अध्यक्षता नेहरूलाल निषाद ने की,बैठक मे सभी कार्यकर्ताओं ने अनुसूचित जाति के आरक्षण और सुविधा के लिए हुंकार भरी ।
इस अवसर पर सत्रह अतिपिछड़ी जातीय, अनुसूचित जाति आरक्षण संघर्ष मोर्चा, के प्रदेश अध्यक्ष कटेश्वर प्रसाद राजभर ने कहा कि, हमारी आबादी बीस प्रतिशत के लगभग है जिनकी आर्थिक , सामाजिक और राजनीतिक स्थिति अनुसूचित वर्ग के लोगोॅ की तरह है, जिन्हे आरक्षण की सुविधा देकर ही विकास की मुख्य धारा से जोडा जा सकता है ।
मोर्चा के प्रदेश महासचिव एवॅ सामाजवादी चिंतक रामविलास प्रजापति ने कहा कि, हमारी यह मांग दशकों पुरानी है,पिछली सरकारोॅ ने इस संदर्भ मे कुछ काम किया था किन्तु मामला कोर्ट मे चला गया।
और यह कहा गया कि, यह अधिकार संसद को है।गौरतलब है कि केन्द्र और प्रदेश मे भाजपा की बहुमत की सरकार है ,यदि सरकार चाहे तो हमारी यह महत्वपूर्ण मांग पूरी कर सकती है।उन्होंने कहा कि हमारा यह संघर्ष जारी रहेगा और यदि मांग पूरी नही हुई तो भाजपा को इसका खामियाजा भुगतना पडेगा। बैठक को लवकुशविश्वकर्मा ,विजयकुमार निषाद, अमर जीत निषाद, ओमप्रकाश प्रकाश प्रजापति,शम्भू प्रसाद, गुड्डू, सूरज निषाद, प्रेमलाल प्रजापति,बलिराम प्रजापति, रमाकान्त राजभर आदि ने सम्बोधित किया ।उपस्थित लोगोॅ ने आरक्षण के जनक डाक्टर राममनोहर लोहिया और सन्तराम बीए के चित्र पर पुष्प अर्पित किया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

देवरिया सदर से चुनावी मैदान में उतरने की चर्चा, पार्टी नेतृत्व जल्द लेगा फैसला

देवरिया से चुनाव लड़ने के संबंध में श्री भीमसेन राव द्वारा भेजे गए प्रस्ताव की…

2 hours ago

नवरात्र की अष्टमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ और महंत अवेद्यनाथ का किया दर्शन-पूजन

लोककल्याण के साथ सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की गोरखपुर (राष्ट्र की…

2 hours ago

पप्पू यादव का सनसनीखेज ऐलान! छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर लाने पर 2 लाख का इनाम, बयान से मचा सियासी घमासान

फोटो Goo मधेपुरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव…

5 hours ago

बारिश से बचने की कोशिश बनी मौत का जाल! कोलकाता के पूजा पंडाल में भगदड़, मां को खोकर सदमे में बेटा

शायद मैं भी जिंदा नहीं बच पाता’, कोलकाता भगदड़ के चश्मदीद सोनू की दर्दभरी दास्तां,…

6 hours ago