स्वीप के अंतर्गत निकली स्कूटी रैली को डीएम ने दिखाई हरी झंडी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया में मतदाता जागरूकता के लिए चलाए जा रहे स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को बेसिक शिक्षा परिषद की अध्यापिकाओं द्वारा शहर में स्कूटी रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से अध्यापिकाओं ने लोगों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के प्रति जागरूक किया। विकास भवन के प्रांगण में प्रातः सैकड़ो की संख्या में शिक्षिकाएं स्कूटी एवं स्लोगन के साथ एकत्रित हुई।
इस अवसर पर जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने सभी शिक्षिकाओं एवं उपस्थित जन समुदाय को अपना नाम मतदाता सूची में जांचने एवं पास पड़ोस के लोगों को अपना नाम मतदाता सूची में जांच कर संक्षिप्त पुनरीक्षण तिथियों के दिन छूटे हुए लोगों के पंजीकरण कराने की बात कही। रैली को जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी / स्वीप नोडल प्रत्यूष पांडेय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी श्रीवास्तवा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली विकास भवन देवरिया से प्रारम्भ होकर रूद्रपुर मोड़ से होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पर रुकी।
इसके पश्चात सिविल लाइन रोड से होते हुए विकास भवन पर समाप्त हुई। रैली का नेतृत्व मुख्य विकास अधिकारी एवं स्वीप नोडल प्रत्यूष पांडेय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी श्रीवास्तव एवं खंड शिक्षा अधिकारी देवरिया सदर विजय पाल नारायण त्रिपाठी ने किया।
इस अवसर पर परियोजना निदेशक ग्रामीण विकास विभाग अनिल कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी सर्वेश पांडेय, जिला समन्वयक सामुदायिक शिक्षा डॉ आलोक पांडेय, स्वीप कोऑर्डिनेटर आशुतोष नाथ तिवारी जिला स्काउट मास्टर संजय मिश्र, नरेंद्र मोहन सिंह, संजय तिवारी, स्तुति पांडेय, संगीता गुप्ता, शशांक मिश्र, सत्य प्रकाश त्रिपाठी,समेत सैकड़ो की संख्या में शिक्षिकाएं एवं जन समुदाय उपस्थित रहा।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

महराजगंज पुलिस दुर्घटना: दबिश से लौट रही गोरखपुर पुलिस की स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, दरोगा की मौत, पाँच घायल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क )पुलिस दुर्घटना उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद में एक दर्दनाक…

5 hours ago

औरैया में 22 फरवरी को मेगा विधिक जागरूकता शिविर, पात्रों को मिलेगा योजनाओं का सीधा लाभ

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। जनसामान्य को सरकारी योजनाओं और निःशुल्क कानूनी सहायता का लाभ दिलाने…

5 hours ago

श्रीमद्भागवत कथा और भजन संध्या ने बांधा श्रद्धालुओं को

देवरिया में श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का भव्य आयोजन, तृतीय दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का जनसैलाब…

5 hours ago

त्योहारों से पहले प्रशासन सख्त, कुशीनगर में शांति समिति बैठक में जारी हुए दिशा-निर्देश

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)आगामी धार्मिक और सांस्कृतिक पर्वों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न…

6 hours ago

पुलिस निरीक्षण पर जनता का विरोध, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

आईजीआरएस शिकायत पर निरीक्षण करने पहुँचे दरोगा से नोकझोंक, देवरिया में पुलिस-जनसंवाद पर फिर उठे…

6 hours ago

जर्जर सड़क और मोहन सेतु निर्माण को लेकर 15 किमी पदयात्रा, तहसील में ज्ञापन

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। )7समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भलुअनी से बरहज तहसील…

7 hours ago