अधिकारीगण व कर्मचारीगण टीकाकरण अभियान के दौरान गो-आश्रय स्थलों का करते रहे निरीक्षण: डीएम
खुरपका-मुहपका टीकाकरण अभियान पशुपालक के द्वार पर: सीवीओ
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने जनपद में खुरपका/मुहपका टीकाकरण अभियान के अंतर्गत टीकाकरण वाहन/बहुउद्देशीय वाहनों को कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
टीकाकरण अभियान का शुभारंभ करते हुए जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि टीकाकरण अभियान के साथ-साथ समस्त गो-आश्रय स्थलों का भी निरीक्षण करते रहें।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 यशपाल सिंह ने बताया कि यह अभियान 45 दिनों तक पूरे प्रदेश में चलेगा। जिसके अन्तर्गत जनपद के समस्त विकास खण्डों में टीम बनाकर घर-घर जाकर पशुओं में टीकाकरण कार्य सम्पादित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि पूरे जनपद में 27 टीमें बनाकर टीकाकरण कार्य पूर्ण किया जायेगा। पूरे जनपद में लगभग 205900 वैक्सीन से टीकाकरण किया जायेगा। उन्होंने बताया कि सर्वप्रथम गो-आश्रय स्थलों एवं बाढ़ सम्भावित क्षेत्रों में टीकाकरण कार्य पूर्ण किया जायेगा।
इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. यशपाल सिंह सहित संबंधित पशुचिकित्साविद् आदि उपस्थित रहे।
राशिफल प्रस्तुति पंडित सत्य प्रकाश पाण्डेय गोरखपुर ✨ आज का दिन कई राशियों के लिए…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)उत्तर प्रदेश शासन ने सोमवार देर रात लोक निर्माण विभाग (PWD)…
जनता का सवाल क्यों नहीं रुक रहा नेताओं का अश्लील हरकत ? सिद्धार्थनगर,(राष्ट्र की परम्परा…
प्रतीकात्मक चंडीगढ़ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) भारतीय वायुसेना का गौरव और देश का पहला सुपरसोनिक…
लखनऊ,(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) उत्तर प्रदेश में पंचायतों को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा…
RKPnews लखनऊ,(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) उत्तर प्रदेश शासन ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संवर्ग में…