नदी में कूदी महिला,शव हुआ बरामद

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।नौतनवां थाना क्षेत्र के सेमरहवां निवासी इंद्रजीत की 25 वर्षीय पत्नी संगीता शनिवार की रात अपने डेढ़ वर्ष के दुधमुंहे बेटे को छोड़कर नदी में कूद गई। रविवार को सुबह सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने एसएसबी 66वीं वाहिनी की एनडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर बुलाया और महिला की तलाश में जुट गई। कड़ी मशक्कत के बाद एनडीआरएफ टीम ने सोमवार को सुबह करीब पांच बजे दशरथ पुर गांव के पिपरडाल टोला के समीप रोहिन नदी से महिला के मृत शरीर को बरामद कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्राप्त समाचार के अनुसार सोनौली थाना क्षेत्र के जसवल गांव की रहने वाली संगीता से दो वर्ष पूर्व इंद्रजीत की शादी हुई थी, उनका एक डेढ़ वर्ष का बेटा भी है। इंद्रजीत रोजी-रोटी के चक्कर में बाहर कमाने गया था। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच फोन पर कुछ वार्ता हुई जिसके बाद पत्नी अपने दुधमुंहे बेटे व घर परिवार का मोह-माया छोड़कर शनिवार की रात करीब 11 बजे नदी में कूद कर आत्महत्या कर ली। दोनों के बीच ऐसी क्या बात हुई होगी कि महिला को ऐसा खौफनाक कदम उठाने पर विवश कर दिया। इस बात को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। फिलहाल पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
वहीं संगीता के मौत के बाद उसका दुधमुंहा बेटा मां के लिए करूण बिलाप कर रहा है तो वहीं अन्य परिजनों का भी रो-रो कर बुरा हाल है।इस हृदय विदारक घटना से सभी की आंखें नम हो गई है और पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल है।

इस संदर्भ में थानाध्यक्ष नौतनवां मनोज कुमार राय ने बताया कि नदी में कूदी महिला का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए उसे भेज गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

rkpshomnath

Recent Posts

तमस से कॉकरोच तक…!

नफरत की राजनीति पर तीखा प्रहार, लोकतंत्र बचाने का आह्वान सत्य, विवेक और मानवीय मूल्यों…

59 minutes ago

जलते पुतले, बढ़ते रावण: दशहरे का बदलता अर्थ

पुतलों का दहन नहीं, मन और समाज में छिपी बुराइयों का संहार ही दशहरे का…

1 hour ago

मिठाई ताजा या पुरानी? काउंटर पर ‘टुडे’ लिखा, खाद्य सुरक्षा विभाग से जवाब मांग रहे सवाल

देवरिया में मिठाई की दुकानों पर ‘टुडे’ का खेल! पुरानी मिठाई को ताजा बताकर बेचने…

6 hours ago

₹2 के चक्कर में रेस्टोरेंट पर ₹1.06 लाख की मार! ₹18 की बोतल ₹20 में बेचना पड़ा भारी

ग्राहक के दो रुपये लौटाने से इनकार पड़ा महंगा, उपभोक्ता आयोग का बड़ा आदेश; जानिए…

6 hours ago