Categories: Uncategorized

घायलों का हाल जानने चिकित्सालय पहुंचे डीएम डॉ. दिनेश चन्द्र

बहराइच( राष्ट्र की परम्परा) बीते 04 मई की रात्रि हुजूरपुर-कैसरगंज मार्ग पर मदनी अस्पताल के निकट डम्पर व आटो के बीच हुई भिड़ंत में 05 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 07 लोग घायल हुए है। सड़क दुर्घटना के कारण थाना हुजूरपर के ग्राम डीहा पुरैनी निवासी भगवान प्रसाद पुत्र सागर आयु 45 वर्ष व खुशबू पत्नी राम अचल आयु 30 वर्ष, ग्राम लालापुरवा पुरैनी नि. हरीश चन्द्र पुत्र बृजलाल आयु 45 वर्ष व ग्राम अज़रानपुरवा नि. अनिल कश्यप पुत्र नन्हू आयु 13 वर्ष तथा थाना कैसरगंज के ग्राम कपूरपुर नि. जयकरन पुत्र नन्हू आयु 40 वर्ष की मृत्यु हो गई थी।
जबकि थाना कैसरगंज अन्तर्गत ग्राम गाजूपुर पुरैनी के सत्या पुत्र नन्द लाल आयु 08 वर्ष व ग्राम कुनारी बंगला निवासी शान्ती पत्नी सियाराम आयु 60 वर्ष तथा थाना हुज़ूरपुर अन्तर्गत ग्राम रेवलिया पुरैनी खैराहा निवासी मंगल पुत्र भगवानदीन आयु 70 वर्ष, ग्राम पुरैनी चौराहा निवासी राजितराम पुत्र नन्हे आयु 09 वर्ष, नन्हू पुत्र जग्गू आयु 30 वर्ष, चन्दन पुत्र सहजराम आयु 12 वर्ष व कैलाशा पत्नी भगवान प्रसाद आयु 50 वर्ष दुर्घटना में घायल हुए है। गम्भीर रूप् से घायल सत्या व मंगल को इलाज के लिए हायर सेण्टर लखनऊ रेफर कर दिया गया है। जबकि शेष 05 घायलों का उपचार महाराजा सुहेलदेव स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के महर्षि बालार्क चिकित्सालय के सर्जिकल वार्ड में उपचार किया जा रहा है।
जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने अपर जिलाधिकारी अनिरुद्ध प्रताप सिंह के साथ चिकित्सालय पहुंचकर घायलों का कुशल क्षेम पूछा तथा मौके पर मौजूद चिकित्सकों को निर्देश दिया कि इन्हें बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाए। डीएम व एडीएम ने घटना में घायल हुए लोगों के परिजनों से भी मुलाकात कर उन्हें ढ़ांढस बंधाते हुए कहा कि जिला प्रशासन द्वारा घायलों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने रसोईघर का भी अवलोकन कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया तथा मौकू पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस अवसर पर चिकित्सक डॉ. एम.एम.एम. पाण्डेय व चिकित्सालय प्रबन्धक रिज़वान खान मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

पन्नून हत्या साजिश केस: निखिल गुप्ता ने न्यूयॉर्क कोर्ट में कबूला जुर्म

न्यूयॉर्क/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका में रहने वाले खालिस्तान समर्थक कार्यकर्ता गुरपतवंत सिंह पन्नून…

10 minutes ago

22 फरवरी को लगेगा मेगा विधिक सेवा सहायता शिविर, तैयारियां तेज

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में 22 फरवरी…

19 minutes ago

शिक्षा से सशक्तिकरण की ओर कदम, बाल विवाह के खिलाफ एकजुट छात्राएं

विद्यालय स्तर पर चला सशक्त अभियान, बाल विवाह रोकथाम को लेकर छात्राएं हुईं जागरूक मऊ…

25 minutes ago

ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद बदमाशों का तांडव, हवाई फायरिंग

समस्तीपुर ज्वेलरी लूट:50 लाख की वारदात, हवाई फायरिंग से दहशत समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)…

39 minutes ago

नाबालिग अपराध पर सख्ती: देवरिया पुलिस की त्वरित गिरफ्तारी

देवरिया पॉक्सो एक्ट गिरफ्तारी: नाबालिग अपराध में वांछित आरोपी गिरफ्तार, बीएनएस की गंभीर धाराएं लागू…

51 minutes ago

रेडियो आज भी समाज का सबसे विश्वसनीय और सशक्त माध्यम: मनीष त्रिपाठी

आपदा प्रबंधन, जन-जागरूकता और रोजगार के क्षेत्र में रेडियो की भूमिका पर विशेष व्याख्यान गोरखपुर…

1 hour ago