डीएम ने तटबंधों पर संवेदनशील स्थलों की सघन निगरानी एवं बचाव सामग्री का पर्याप्त अग्रिम स्टॉक रखने का दिया निर्देश

बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)।विगत वर्ष आई बाढ़ के दौरान कटने वाले बेलवा सुल्तानजोत तटबंध पर कटान रोधी एवं सुरक्षात्मक कार्य का डीएम ने किया जायजा , बाढ़ खंड द्वारा बेलवा सुल्तानजोत तटबंध के सुरक्षा हेतु किया गया है पिचिंग एवं क्रॉस ड्रेनेज का कार्य*
बाढ़ प्रबंधन एवं बाढ़ राहत कार्य के दृष्टिगत डीएम पवन अग्रवाल द्वारा बाढ़ खंड के कार्यों का जायजा लिया गया।

डीएम ने तहसील सदर में कोडारी घाट एवं बेलवा सुल्तानज तटबंध (एमएलटीडी) पर कटान रोधी एवं सुरक्षात्मक कार्य का जायजा लिया।

विगत वर्ष आई बाढ़ के दौरान बेलवा सुल्तानज तटबंध (एमएलटीडी) पर कटान हुआ था ।

डीएम द्वारा बेलवा सुल्तानज तटबंध (एमएलटीडी) पर कटान रोधी एवं सुरक्षात्मक पिचिंग एवं क्रॉस ड्रेनेज का जायजा लिया गया एवं कटान रोधी सामग्री के अग्रिम स्टॉक का स्थलीय सत्यापन किया गए। उन्होंने तटबंध की सघन निगरानी एवं कटान रोधी सामग्री के अग्रिम स्टॉक की उपलब्धता का निर्देश दिया।

इस दौरान उन्होंने कोडारी घाट पर तटबंध के कटान रोधी एवं सुरक्षात्मक कार्य का जायजा लिया एवं आवश्यक दिशानिर्देश दिए।

इस दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व प्रदीप सिंह, एसडीएम सदर हेमंत गुप्ता , अधिशाषी अभियंता बाढ़ , सहायक अभियंता बाढ़ व अन्य संबंधित अधिकारी / कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

rkpnews@somnath

Recent Posts

जनपद में हरियाली बढ़ाने के लिए विभागवार तय हुआ पौधरोपण लक्ष्य

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र बढ़ाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट…

27 minutes ago

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा: 231 शिक्षक तैनात, 15 केंद्र बने अभेद्य किले

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा को नकलमुक्त और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न…

36 minutes ago

श्री श्याम शक्ति धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

आठवें मूर्ति स्थापना दिवस पर निकली भव्य निशान यात्रा, फूलों की वर्षा से गूंजा नौतनवां…

41 minutes ago

सुल्तानपुर में पत्नी और प्रेमी पर पति की हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

सुल्तानपुर/उत्तर प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। लंभुआ कोतवाली थाना क्षेत्र के मदनपुर पनियार गांव में सोमवार…

2 hours ago

Social Democratic Party of Germany ने बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर रोक की उठाई मांग

जर्मनी में बच्चों पर सोशल मीडिया के प्रभाव को लेकर बहस तेज हो गई है।…

2 hours ago

Supreme Court of India की सख्त टिप्पणी, नफरत भड़काने वाले बयानों पर याचिका संशोधित करने के निर्देश

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। मंगलवार (17 फरवरी, 2026) को Supreme Court ने उच्च संवैधानिक…

2 hours ago