पिछड़ो को हलवाहा समझती है योगी सरकार-कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ अध्यक्ष-मनोज यादव

लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)
शुक्रवार को प्रदेश के नगर निगम चुनाव में पिछड़े वर्ग को आरक्षण देने के लिए योगी सरकार द्वारा जिस आयोग का गठन किया गया था, रिपोर्ट सौंपने वाले आयोग के पांचों पिछड़े वर्ग के सदस्य जूता उतार कर और योगी और उनके अधीनस्थों ने जूता पहन कर रिपोर्ट लिया। उक्त मामले को लेकर कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के अध्यक्ष मनोज यादव ने, योगी सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए भाजपा और योगी आदित्यनाथ को पिछड़ा विरोधी मानसिकता करार दिया। मनोज यादव ने आगे कहा कि जिस आयोग के सदस्य जूता पहनकर योगी आदित्यनाथ के सामने नहीं खड़े हो सकते, वह पिछड़े वर्ग के अधिकार के लिए क्या रिपोर्ट दिए होंगे ?आप लोग खुद ही अंदाजा लगा लीजिए।
रिटायर्ड जस्टिस राम अवतार सिंह आयोग के अध्यक्ष सदस्यों में चोब सिंह वर्मा, महेंद्र कुमार, संतोष विश्वकर्मा और ब्रजेश सोनी है..इन पिछड़े वर्ग के आयोग के लोगों की हैसियत इतनी भी नहीं है कि यह जूता पहन कर योगी के समक्ष खड़े हो सके।
अध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि यह कृत्य बताता है कि भाजपा सहित योगी आदित्यनाथ पिछड़ों को अपना हलवाहा समझते है। उनकी हैसियत मात्र वोट देने भर की है,यह पिछड़ों के मानसम्मान और अस्मिता का अपमान है, जो योगी बार-बार करते हैं।
उन्होंने आगे एक शेर भी कहा-“जिन्हें जूता तक मयस्सर नहीं है अपने पांव में
वो क्या पिछड़ो को हक देगे नगर निगम चुनाव में”

rkpnews@somnath

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

4 hours ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

16 hours ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

19 hours ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

20 hours ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

2 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

3 days ago