डीएम ने भगवानपुर प्राथमिक विद्यालय का किया औचक निरीक्षण

डीएम ने विद्यालय में मिशन कायाकल्प की खराब प्रगति पर जताई नाराजगी

हस्ताक्षर कर गायब मिली शिक्षामित्र मानदेय काटने का दिया निर्देश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार को बैतालपुर ब्लाक के भगवानपुर ग्राम पंचायत स्थित संविलियन विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एक शिक्षामित्र उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर कर गायब मिली। इसके अतिरिक्त विद्यालय में ऑपरेशन कायाकल्प के निर्धारित मानकों के अनुसार अधिकांश कार्य प्रारंभ ही नहीं हुए मिले, जिस पर डीएम ने गहरा असंतोष व्यक्त किया और बीईओ से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता के कार्य में लापरवाही अक्षम्य है। मिशन कायाकल्प के अंतर्गत बरती गई लापरवाही का उत्तरदायित्व तय किया जाएगा।
जिलाधिकारी आज अपराह्न संविलियन विद्यालय भगवानपुर पहुंचे। उन्होंने सर्वप्रथम उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया जिसमें शिक्षामित्र रूबी यादव हस्ताक्षर कर गायब मिली जिलाधिकारी ने उनका 1 दिन का मानदेय काटने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी बच्चों की उपस्थिति पंजिका का भी अवलोकन किया ज्ञात हुआ कि कक्षा 1 से 8 तक कुल 34 विद्यार्थी ही विद्यालय में नामांकित है, जिनके सापेक्ष 5 सहायक अध्यापक एवं दो शिक्षामित्र तैनात हैं। जिलाधिकारी ने इस पर आश्चर्य व्यक्त किया और अध्यापकों को अधिक छात्रों वाले विद्यालयों में समायोजित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इस विद्यालय में 5 छात्रों पर एक अध्यापक का अनुपात है, जोकि अत्यंत आश्चर्यजनक है।
जिलाधिकारी ने कक्षों का निरीक्षण किया। कक्षा 7 की दोनों खिड़कियां अत्यंत जर्जर अवस्था में मिली दीवार के प्लास्टर खड़े हुए थे और फर्श भी टूटी हुई थी। विद्यालय का बाउंड्री वॉल भी नहीं बनाया जा सका है। इस पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की और खंड शिक्षा अधिकारी नवनीत कुमार चौबे से विस्तृत रिपोर्ट तालाब की। जिलाधिकारी ने कहा कि मिशन कायाकल्प के 19 पैरामीटर्स से समस्त विद्यालयों को आच्छादित करना है। इसमें लापरवाही क्षम्य नहीं है। डीएम ने मिड-डे मील के विषय में भी जानकारी प्राप्त की। इस दौरान प्रभारी प्रधानाध्यापिका मालती, सहायक अध्यापक संजय कुमार, पुष्पा यादव, नृपेंद्र कुमार, निगम कुमार, बृजभूषण द्विवेदी आदि उपस्थित थे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

कांग्रेस ने खोला चुनावी पिटारा: बिहार में 48 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार…

46 minutes ago

प्रशांत किशोर की जन सुराज में शामिल हुए सीमांचल के कद्दावर नेता सरफराज आलम, राजद को बड़ा झटका

पटना/बिहार (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जन सुराज पार्टी के राजनीतिक विस्तार को गुरुवार को मजबूती…

54 minutes ago

पांच साल की बच्ची के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या मामले में चाचा और साथी को फांसी की सजा

आगरा/उत्तर प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बाह थाना क्षेत्र में डेढ़ साल पहले हुए एक…

2 hours ago

देवदह बौद्ध स्थल पर तीन दिवसीय महोत्सव का भव्य समापन, पूर्व डीजीपी विजय कुमार ने दिए बुद्ध के उपदेशों पर विचार

महराजगंज/उत्तर प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। नौतनवां तहसील क्षेत्र के लक्ष्मीपुर ब्लॉक में स्थित प्राचीन बौद्ध…

2 hours ago

पेरू में जेन-जेड आंदोलन भड़का: राष्ट्रपति जेरी के खिलाफ प्रदर्शन में 1 की मौत, 100 घायल; इस्तीफे से इनकार

लीमा/पेरू (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पेरू में राष्ट्रपति जोस जेरी के खिलाफ देशभर में फैले…

2 hours ago

धनतेरस 18 अक्टुबर समृद्धि, स्वास्थ्य, आस्था और वैश्विक सांस्कृतिक एकता का प्रतीक पर्व

आधुनिक युग में धनतेरस ने अपने धार्मिक स्वरूप से आगे बढ़कर वैश्विक आर्थिक, सामाजिक और…

2 hours ago