डीएम ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का स्थलीय निरीक्षण

अवशेष कार्यों को एक सप्ताह में पूरा करने का निर्देश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा) ।
जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौक का स्थलीय निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहे निर्माण कार्यों को देखा और निर्देश दिया कि अवशेष कार्यों को अधिकतम एक सप्ताह में पूर्ण करें। उन्होंने प्रसव कक्ष, एएनसी वार्ड, ओपीडी कक्ष व हेल्थ एटीएम कक्ष को भी देखा। उन्होंने 11 जुलाई को आयोजित होने वाले स्वास्थ्य मेले की जानकारी ली और निर्देश दिया कि मेले की सभी तैयारियां समय पर पूर्ण कर लें और आवश्यक उपकरण व दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित कर लें। उन्होंने चिकित्सकों से भी बात की और स्वास्थ्य केंद्र पर उचित चिकित्सा व स्वास्थ्य सेवा मुहैय्या कराये जाने के संदर्भ में जरूरी निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, प्रभारी डॉ राम स्वरूप, डॉ रुपाली श्रीवास्तव, डॉ कुंदन झा, डॉ संदीप मद्धेशिया सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

संत कबीर नगर: सिरसी के पास भीषण सड़क हादसा, सपा नेता विनोद यादव की मौत

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। धनघटा थाना क्षेत्र में हुए सिरसी सड़क हादसा में…

22 seconds ago

जीवन और सृष्टि का अटूट संबंध: संतुलन ही भविष्य

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जीवन और सृष्टि का संबंध उतना ही गहरा है जितना एक…

10 minutes ago

किश्तवाड़ एनकाउंटर: जैश का सैफुल्लाह ग्रुप खत्म

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में हुए किश्तवाड़ एनकाउंटर में मारे गए तीनों आतंकियों की पहचान पूरी…

7 hours ago

आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम: केंद्रीय बजट 2026 पर आगरा दक्षिण में व्यापक चर्चा

आगरा दक्षिण में केंद्रीय बजट 2026 पर विशेष चौपाल आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। आगरा में…

8 hours ago

बरहज में बूथों का दौरा: सपा जिला उपाध्यक्ष ने जानी मतदाता सूची की स्थिति

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रविवार को सभी बीएलओ को अपने-अपने…

11 hours ago