अखिलेश यादव का जन्मदिन सपाइयों ने केक काटकर मनाया

बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र के पथरदेवा कस्बे में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 52वां जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम का नेतृत्व समाजवादी पार्टी के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी अजय मद्धेशिया ने किया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने केक काटा, एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और श्री यादव के दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित समाजसेवी अजय मद्धेशिया ने कहा, “अखिलेश यादव गरीबों, किसानों, नौजवानों, दलितों और अल्पसंख्यकों के सच्चे हितैषी हैं। उनका नेतृत्व समाज को न्याय और समानता की दिशा में आगे बढ़ाता है।”
इस अवसर पर बड़ी संख्या में सपाई कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से अमित प्रकाश यादव, पिंटू मद्धेशिया, विश्वामित्र उपाध्याय, बैजनाथ पांडेय, चंद्रहास सिंह, राजन मद्धेशिया, सिद्धार्थ मद्धेशिया, भोलू शर्मा, आलोक शुक्ला, रामानंद यादव, धर्मपाल सिंह, मुन्नू लाल श्रीवास्तव, डॉ. बृजलाल, मनोज गुप्ता, प्रियांशु, दीपू, मनमोहन, खुशबूदीन, गुलशन, भोला सिंह, रितेश जायसवाल, समीर शेख, चांद खान, रोहित गुप्ता, जीशान खान, आकाश, गोलू, नीतीश, अंगद, आजाद, सलमान, कुलदीप, संतोष, सलात अंसारी, शिव गुप्ता, प्रह्लाद सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सभी ने पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त करते हुए 2027 के चुनाव में पार्टी को मजबूती से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

15 अगस्त तक ई-ग्राम स्वराज पर अपलोड होंगी सभी GPDP, अधिकारियों को मिला प्रशिक्षण

जनसहभागिता और डिजिटल तकनीक से तैयार होंगी गुणवत्तापूर्ण ग्राम पंचायत विकास योजनाएं श्रावस्ती (राष्ट्र की…

4 hours ago

आईजीआरएस शिकायत पर डीएम पहुंचे मौके पर दो प्रकरणों की जांच की

भाटपाररानी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी नेबुधवार को भाटपाररानी तहसील अंतर्गत आईजीआरएस के दो प्रकरणों…

1 day ago

लैरोदोनवार के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में 73 लाख रुपये की लागत से बनेगी बहुउद्देशीय धर्मशाला, हुआ भूमिपूजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कोपागंज ब्लॉक स्थित प्राचीन शिव मंदिर लैरोदोनवार के प्रांगण…

1 day ago

दोहरीघाट–मधुबन मार्ग चौड़ीकरण से प्रभावित किसानों के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक

शासनादेश के अनुरूप किसानों के हितों की होगी पूरी सुरक्षा,किसी का अहित नहीं होने दिया…

1 day ago

टूटा हाथ, टूटा भरोसा! डीआईजी के आदेश के बाद भी न्याय से वंचित पीड़ित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के सेवहा बाबू और…

1 day ago