डीएम ने सक्सेना चौक स्थित निर्माणाधीन पार्क का किया स्थलीय निरीक्षण

रेहड़ी पटरी व्यवसायियों को समायोजित करने हेतु वेंडिंग जोन में दुकान निर्माण का निर्देश– डीएम

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा सक्सेना चौक स्थित निर्माणाधीन पार्क का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकार ने निरीक्षण के दौरान पार्किंग, पाथवे, सरोवर, प्रवेश व निकास द्वार, गार्ड रूम आदि निर्माण कार्यों को देखा। उन्होंने वेंडिंग जोन में महराजगंज–निचलौल मार्ग पर पार्क के सामने स्थित रेहड़ी पटरी व्यवसायियों को समायोजित करने हेतु वेंडिंग जोन में दुकान निर्माण का निर्देश दिया। उन्होंने वेंडिंग जोन को आकर्षक और व्यवस्थित तरीके से बनाने का निर्देश दिया। साथ ही अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित किया कि वेंडिंग जोन में दुकान आवंटन हेतु रेहड़ी पटरी व्यवसायियों को सूचीबद्ध कर लें।
उन्होंने पार्क में आने वाले आगंतुकों हेतु कैंटीन एवं शौचालय व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु भी निर्देशित किया। साथ निर्माणाधीन पार्क में मिनी बौद्ध संग्रहालय, ओपन जिम, योग एवं ध्यान केंद्र और हर्बल गार्डन के निर्माण और पार्क के सुंदरीकरण कार्य हेतु जरूरी निर्देश देते हुए कहा कि पार्क को आकर्षक ढंग से तैयार करें और निर्माण कार्य में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाए।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ पुष्पलता मंगल, ईओ नगर पालिका आलोक मिश्रा, परियोजना अधिकारी अंकित पटेल सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।

Editor CP pandey

Recent Posts

जनपद में चल रहे जिमों की स्थिति पर एक नजर

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में बीते कुछ वर्षों के दौरान फिटनेस के प्रति लोगों की…

5 minutes ago

अवकाश प्राप्त अध्यापक प्रेम शंकर पांडे का 78 वर्ष की आयु में निधन

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के लखोलिया बेल्थरारोड़ निवासी अवकाश प्राप्त शिक्षक प्रेम शंकर पांडे का शुक्रवार…

6 minutes ago

तहसील दिवस में जनसमस्याओं का हुआ निस्तारण, सीडीओ ने दिए सख्त निर्देश

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में आयोजित तहसील दिवस (जनसुनवाई कार्यक्रम) के अंतर्गत मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ)…

9 minutes ago

इंदौर में चौंकाने वाला मामला: पत्नी पर प्रेमी संग साजिश, जहर देने और संपत्ति हड़पने का आरोप

इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के खुडैल थाना क्षेत्र में एक…

3 hours ago

श्रीनगर में बड़ा हादसा: CRPF का मोबाइल बंकर नदी में गिरा, 7 जवान घायल

श्रीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां…

3 hours ago

IND vs SA: सुपर-8 से पहले टीम इंडिया को झटका, मोहम्मद सिराज अभ्यास में चोटिल

IND vs SA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लीग स्टेज में चारों मैच जीतकर सुपर-8…

3 hours ago