डीएम ने किया विकास कार्यो संबंधी परियोजनाओं की समीक्षा बैठक

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में विकास कार्यो संबंधी विभिन्न योजनाओं की सीएम डैशबोर्ड पर प्रगति सहित पंचायतीराज, मनरेगा व एनआरएलएम के कार्यों की समीक्षा कलेक्ट्रेट सभागार में की गई।
जिलाधिकारी ने पंचायतीराज, कृषि, स्वास्थ्य, पर्यटन, महिला एवं बाल कल्याण, सहकारिता, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, उद्योग सहित विभिन्न विभागों की विकास परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि सभी विभाग अपनी योजनाओं की समीक्षा गहन रूप से करें। उन्होंने जनपद की रैंकिंग खराब होने पर नाराजगी व्यक्त की। बी, सी, डी और ई ग्रेड प्राप्त परियोजनाओं में सुधार के संदर्भ में कड़ा निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि सभी विभाग सुनिश्चित करें कि शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं का प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन हो। विभिन्न परियोजनाओं में वित्तीय एवं भौतिक प्रगति को सुनिश्चित करें। सभी अधिकारी अपने विभाग से संबंधित योजनाओं, परियोजनाओं की गहन समीक्षा करते हुए बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करें।
उन्होंने पंचायतीराज, मनरेगा और एनआरएलएम की समीक्षा करते हुए निचलौल और लक्ष्मीपुर में व्यक्तिगत शौचालय के आवेदन और भुगतान में प्रगति धीमी होने पर असंतोष व्यक्त किया और लंबित प्रकरणों का निस्तारण 05 मई तक करने का निर्देश दिया। बहुउद्देशीय पंचायत भवनों के निर्माण को तेज करने के लिए कहा। जीरो पावर्टी अभियान में लंबित आवेदनों को अभियान चलाकर शत–प्रतिशत निस्तारित करने हेतु निर्देशित किया।
मनरेगा के तहत पुराने लंबित कार्यों के पूर्ण होने तक नए कार्य स्वीकृत न करने का निर्देश दिया। समस्त ग्राम पंचायतों में मनरेगा पार्क, ग्रामीण स्टेडियम, खेल मैदान जैसी न्यूनतम 01 परिसंपत्ति के निर्माण का निर्देश दिया। उन्होंने बीओसीडब्ल्यू में मनरेगा श्रमिकों के पंजीकरण को बढ़ाने का निर्देश दिया।
इस दौरान बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, सीएमओ डॉ श्रीकांत शुक्ला, डीसी मनरेगा करुणाकर अदीब, एआर सहकारिता सुनील गुप्ता, दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी शांत प्रकाश श्रीवास्तव, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी नीरज कुमार अग्रवाल, डीपीआरओ श्रेया मिश्रा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

चार महीने पहले मिली थी थाने की कमान, अब थानेदार सूर्यप्रकाश सिंह की मौत से सन्नाटा

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में वाल्टरगंज थाना प्रभारी सूर्यप्रकाश सिंह…

2 hours ago

कड़वाहट के बीच संवाद

रिश्तों में रूठापन हो,बातों में तल्ख़ी आती है,दिल के किसी कोने मेंमिलने की आस जगाती…

13 hours ago

नेपाल सैलाब के बाद नहीं थम रहे आंसू, मलबे से उठ रही दुर्गंध; अपनों की तलाश में भटक रहे परिवार

नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और सैलाब के बाद तबाही का मंजर…

13 hours ago

प्याज-चीनी की महंगाई से बढ़ी रसोई की चिंता, क्या बफर स्टॉक बनेगा किसान-उपभोक्ता संतुलन का समाधान?

रसोई में महंगाई का तड़का: प्याज 70 रुपये पार, चीनी की तेजी ने बढ़ाई चिंता;…

2 days ago

औद्योगिक भ्रमण में विद्यार्थियों ने समझी उद्योग जगत की कार्यप्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा)। कक्षा में पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों को उद्योग जगत की वास्तविक…

2 days ago

राखी का संदेश

✍️ विजय गुंजन स्नेह है, अनुराग है, पवित्रता का बंधन है,ममता भरे एक धागे का…

2 days ago