डीएम ने 35 प्रशिक्षित कृषि स्नातकों को प्रदान किया प्रमाण-पत्र

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । इण्डियन बैंक स्व-रोजगार प्रशिक्षण संस्थान में कृषि विभाग अन्तर्गत एग्रीजंक्शन (प्रशिक्षित कृषि उद्यमी स्वावलम्बन) योजना के तहत चयनित 35 कृषि स्नातकों के 17 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर  जिलाधिकारी मोनिका रानी ने प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किया। 

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने प्रशिक्षित स्नातकों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सुझाव दिया कि विभागीय अपेक्षाओं को पूरा करने हेतु अपनी योग्यता के साथ टेक्नोलॉजी का भी भरपूर उपयोग करें।

 डीएम ने कहा कि आप कृषि के क्षेत्र में स्नातक एवं परास्नातक डिग्री होल्डर हैं इसलिए जिले के किसानों को मानक के अनुरूप खाद, बीज, कृषि रक्षा रसायन उपलब्ध कराने के साथ-साथ अपनी योग्यता के अनुरूप सुझाव भी दें। शिक्षित युवकों के हाथों में एग्रीजंक्शन जैसी योजना की कमान सौपने के पीछे शासन की यही मंशा है कि क्षेत्र के कृषकों को आपकी योग्यता का भी लाभ प्राप्त हो। डीएम ने प्रशिक्षार्थियों को सुझाव दिया कि ‘‘ऑनेस्टी इज़ द बेस्ट पॉलीसी’’ का अनुसरण करते हुए एग्रीजंक्शन का संचालन करें तथा कृषकों के हितों को सर्वोपरि रखें। 

डीएम ने कहा कि सभी प्रशिक्षित नवयुवकों से उन्हें यही अपेक्षा है कि आप सूचना क्रांति के युग में इण्टरनेट के माध्यम से इण्ड्रायड मोबाइल फोन से कृषि के क्षेत्र में उल्लेखनीय कारोबार करने वाली कम्पनियों, प्रगतिशील कृषकों, नई खोजों, अत्याधुनिक कृषि यन्त्रों के बारे में जानकारी प्राप्त कर स्वयं के ज्ञार्नाजन के साथ किसानों को भी उपयोगी सुझाव देकर उनकी आय को दोगुना करने में सहयोग प्रदान करेंगे। डीएम ने उप निदेशक कृषि को सुझाव दिया कि जैविक व आर्गेनिक खेती करने वाले जिले के प्रगतिशील किसानों स्नातक युवाओं का परिचय कराएं ताकि इन्हें उनके अनुभव का भी लाभ मिल सके।

 डीएम ने डीडी एग्री व बैंक अधिकारियों को निर्देश दिया कि नवयुवकों को शासन द्वारा अनुमन्य ऋण योजना का भी लाभ दिलाया जाय। 

उप निदेशक कृषि टी.पी. शाही ने बताया कि कृषि में प्रशिक्षित युवाओं की सेवाओं का उपयोग करने हेतु प्रशिक्षित कृषि उद्यमी स्वावलम्बन योजना (एग्रीजंक्शन) अन्तर्गत जिले के कृषकों को एक ही छत के नीचे वन स्टॉप शॉप के माध्यम से बीज, उर्वरक कीटनाशक, जैव कीटनाशक, जैव उर्वरक, माइक्रोन्यूट्रिएन्ट्स, वर्मी कम्पोस्ट, कृषि यन्त्र एवं प्रसार सेवायें, मृदा स्वास्थ्य कार्ड पर संस्तुत उर्वरक एवं खाद तथा नवीन तकनीकी की जानकारी प्रदान किये जाने के उद्देश्य से चयनित कृषि स्नातकों हेतु 02 से 18 अगस्त तक 17 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। 

कार्यक्रम के अन्त में जिलाधिकारी को अंगवस्त्र व ओडीओपी अन्तर्गत निर्मित स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। डीएम मोनिका रानी ने आरसेटी परिसर में पौधरोपण कर मौजूद लोगों से पर्यावरण संरक्षण हेतु अधिकाधिक पौधरोपित करने की अपील की। इस अवसर पर लीड बैंक प्रबन्धक जितेन्द्र नाथ श्रीवास्तव, जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पाण्डेय, आरसेटी के निदेशक रीति, प्रशिक्षार्थी व अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

IPL 2026: श्रेयस अय्यर पर 24 लाख का जुर्माना, स्लो ओवर रेट पर BCCI का बड़ा एक्शन

IPL 2026 में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर BCCI ने बड़ा जुर्माना लगाया…

6 hours ago

Ballia News: तेज हवा और गेहूं कटाई के बीच दिन में बिजली कटौती, सुबह 10 से शाम 5 बजे तक सप्लाई बाधित

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्र में गेहूं की कटाई और तेज हवाओं को देखते हुए…

6 hours ago

Nashik Accident: दिंडोरी में कुएं में गिरी कार, दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की मौत

नासिक (राष्ट्र की परम्परा)। महाराष्ट्र के नासिक जिले के दिंडोरी क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसा…

6 hours ago

Green Sanvi LPG Tanker: होर्मुज पार कर भारत की ओर बढ़ा टैंकर, जाने कब तक मुंबई पहुंचने की उम्मीद

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। एलपीजी आपूर्ति को लेकर भारत के लिए एक बड़ी राहत…

6 hours ago

वेद माता गायत्री: सामाजिक परिवर्तन और आध्यात्मिक चेतना का आधार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आधुनिक युग में जहां भौतिक प्रगति तेजी से हो रही है,…

6 hours ago

CSK vs PBKS: बिना धोनी CSK की लगातार दूसरी हार, 209 रन भी नहीं बचा पाए गेंदबाज

चेन्नई (राष्ट्र की परम्परा)। चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई…

9 hours ago