बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने वाल्टरगंज चीनी मिल के कर्मचारियों का वेतन, दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया है। कलेक्ट्रेट सभागार में, कर्मचारियों से मिलकर उन्होंने उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि भुगतान का प्रकरण पिछले 5 वर्ष से लंबित चल रहा है, इस दौरान कर्मचारियों ने काफी धैर्य रखा है। उन्होंने अनुरोध किया कि आगे भी धैर्य का परिचय दें। भुगतान के प्रकरण को शासन में भी संदर्भित किया गया है। चीनी मिल प्रबंधकों से भी वार्ता हो रही है।
उन्होंने आश्वस्त किया कि फर्म को बुलाकर इस चीनी मिल का मूल्यांकन कराया जाएगा। उल्लेखनीय है कि सभी कर्मचारी जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी के नेतृत्व में जिलाधिकारी से अपनी समस्या बताने के लिए आए थे। इस अवसर पर एडीएम कमलेश चंद तथा कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भटनी क्षेत्र के सल्लहपुर स्थित बनकटाशिव में आयोजित श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं…
काफ़ी जद्दों जहद के बाद मांग पूरी करने पर हुई सहमति बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)शनिवार की…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को सशक्त बनाने के…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में बीते कुछ वर्षों के दौरान फिटनेस के प्रति लोगों की…
बलिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के लखोलिया बेल्थरारोड़ निवासी अवकाश प्राप्त शिक्षक प्रेम शंकर पांडे का शुक्रवार…
बलिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में आयोजित तहसील दिवस (जनसुनवाई कार्यक्रम) के अंतर्गत मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ)…