राजकीय उद्यान चंगेरवा का डीएम ने किया निरीक्षण

बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)l जिले में औद्यानिक क्रियाकलापों को बढ़ावा देने के लिए जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने मशरूम उत्पादन केंद्र, बीज विधायन संयंत्र, आदर्श पौधशाला तथा राजकीय सार्वजनिक उद्यान चंगेरवा का निरीक्षण किया।

उन्होंने निर्देश दिया कि किसानों को फल, फूल, मशरूम, मखाना एवं सिंघाड़ा की खेती से जोड़ा जाए ताकि उनकी आमदनी को बढ़ाया जा सके। निरीक्षण के दौरान उनके साथ संयुक्त निदेशक उद्यान अतुल कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने सबसे पहले औद्यानिक प्रशिक्षण केंद्र के सामने स्थित मशरूम उत्पादन केंद्र का निरीक्षण किया। यहां पर किसानों को मशरूम उत्पादन के लिए नियमित रूप से प्रशिक्षण दिया जाता है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि, मखाना और सिंघाड़ा की खेती का प्रशिक्षण एवं उत्पादन, को बढ़ावा देकर किसानों की आय में वृद्धि की जा सकती है। उन्होंने बीज विधायन संयंत्र को नियमित रूप से पूरे वर्ष संचालित करने के लिए निर्देश दिया ताकि किसानों को उच्च गुणवत्ता का बीज उपलब्ध कराया जा सके। आदर्श पौधशाला के निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि, खाली जमीन पर व्यवसायिक फूलों के लिए की जाए और किसानों को इसका प्रशिक्षण दिया जाए, ताकि वे फूलों का उत्पादन करके अपनी आय बढ़ा सकें।
महसों के पास स्थित राजकीय सार्वजनिक उद्यान चंगेरवा, के निरीक्षण के दौरान इसके रख-रखाव की व्यवस्था को देखकर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त किया। यह कुआनो नदी के किनारे स्थित है। उन्होंने निर्देश दिया कि इसका व्यापक प्रचार प्रसार कराएं ताकि स्कूलों के बच्चे, यहां आकर प्रकृति का आनंद लें तथा प्रकृति के बारे में जानकारी प्राप्त करें। नदी से चैनलाइज करके निकाले गए नाले में उन्होंने बड़ी-बड़ी रोहू मछलियो को दाना भी खिलाया। उन्होंने कहा कि या एक अच्छे पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित है, और यहां पर लोगों को आकर्षित किया जा सकता है। संयुक्त निदेशक उद्यान ने बताया कि फिल्म की शूटिंग के लिए भी डायरेक्टर यहां पर आ रहे हैं। प्रतिदिन के लिए उनसे रुपया 5000 शुल्क लिया जाएगा।इस उद्यान में मीटिंग हॉल तथा लोगों को ठहरने के लिए भी गेस्ट हाउस बना हुआ है। इस उद्यान में मौसमी फूल लगाए गए हैं, सुंदर क्यारियां बनाई गई हैं, घास का मैदान काफी व्यवस्थित है। जिलाधिकारी ने इसकी प्रशंसा करते हुए आगे भी मेनटेन रखने का निर्देश दिया है। निरीक्षण के दौरान उद्यान विशेषज्ञ शुभम सिंह, धीरेंद्र पाण्डेय, तथा उद्यान प्रभारी अखिलेश कुमार एवं विवेक वर्मा भी उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

किराये के मकान में जन्मदिन की पार्टी, फिर महिला डांसर के साथ कथित दरिंदगी; आठ पर FIR

फोटो goo बर्थडे पार्टी के बहाने डांसर को बुलाया, फिर कमरे में हुई दरिंदगी! बिहारशरीफ…

3 hours ago

नोएडा पुलिस का बड़ा एक्शन: 52 मुकदमों वाले चार आरोपियों पर शिकंजा, दो को लगी गोली

AI निर्मित पहले लिफ्ट, फिर लूट और सुनसान जगह पर छोड़कर फरार! नोएडा में चार…

3 hours ago

वोटर लिस्ट में नाम बदलने का विवाद: पीलीभीत के दो SDM पर गिरी गाज, आयोग के सख्त आदेश से मचा हड़कंप

पीलीभीत वोटर लिस्ट में बड़ा खेल! 10,470 मतदाता प्रविष्टियों पर घिरे दो SDM, चुनाव आयोग…

6 hours ago

नवंबर की शुरुआत में ही कांप उठी काशी!

Ai निर्मित घने कोहरे ने रोकी विमानों की उड़ान, 3 फ्लाइट डायवर्ट; घाटों से सड़कों…

6 hours ago