Categories: Uncategorized

डीएम व पुलिस अधीक्षक ने मतदान स्थल का किए निरीक्षण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा )नगर निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 का 4 मई को होने वाले चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार व पुलिस अधीक्षक डा0 कौस्तुभ द्वारा मतदान के लिए
पोलिंग पार्टियों की रवानगी स्थल समेकित विद्यालय धनेवा धनेइ व निचलौल तहसील का निरीक्षण किया गया ।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्टेशनरी, मतपेटिका से सम्बन्धित भी जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट से पार्टियों की रवानगी, पार्टियों को दी जाने वाली सामग्रियों व मतदान केंद्रों की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने कहा कि बारिश की संभावना को देखते हुए सभी इंतेजाम कर लें, ताकि बारिश के कारण कोई अप्रिय स्थिति उत्पन्न न होने पाए। उन्होंने पोलिंग पार्टियों को भी इस संदर्भ में जरूरी निर्देश दिए। दोनों अधिकारियों ने पूरी मतदान टीम को शुचितापूर्ण चुनाव संपादित करने हेतु निर्देशदिए । जनपद में 10 नगर निकाय में होने वाले 119 मतदान केन्द्रो के 286 मतदेय बूथों पर 2,47,833 मतदाताओं द्वारा अपने मतों का प्रयोग किया जायेगा । निचलौल में पुरूष मतदाता 9025 महिला 8549, घुघली में पुरूष 5650 महिला 5266, परतावल में 11422 महिला 10422, सोनौली में पुरूष 8888 महिला 8357, नौतनवा में पुरुष 15487 महिला 14782, महराजगंज में 32717 महिला 30235, चौक में पुरुष 8957 महिला 8273, आनन्द नगर में 19710 महिला 17742, पनियरा में पुरुष 9211 महिला 8632 और बृजमनगंज में पुरूष 7659 व 6822 महिला मतदाताओं द्वारा मतदान का प्रयोग किया जायेगा।
जनपद में कुल केन्द्र 119, मतदेय स्थल 286 बनाये गए हैं। इनमें सामान्य मतदान केन्द्र 63 व मतदेय स्थल 139 हैं, जबकिसंवेदनशील मतदान केन्द्र 21 और मतदेय स्थल 61 हैं। इनमें अतिसंवेदनशील श्रेणी में कुल मतदान केन्द्र 30 और मतदेय स्थल 71 हैं, जबकि अतिसंवेदनशील प्लस श्रेणी में 05 मतदान केंद्र , 15 मतदेय स्थल हैं। जिन पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।
संपूर्ण मतदान प्रक्रिया को शुचितापूर्ण ढंग से संपादित करने हेतु अतिरिक्त अतिसंवेदनशील 30 व अतिसंवेदनशील प्लस 05 केन्द्रो हेतु 5-5 सेक्शन पी0ए0सी0 05-05 सेक्शन एस0एस0बी0 के जवान मौजूद रहेंगे।

rkpnews@desk

Recent Posts

पन्नून हत्या साजिश केस: निखिल गुप्ता ने न्यूयॉर्क कोर्ट में कबूला जुर्म

न्यूयॉर्क/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका में रहने वाले खालिस्तान समर्थक कार्यकर्ता गुरपतवंत सिंह पन्नून…

21 minutes ago

22 फरवरी को लगेगा मेगा विधिक सेवा सहायता शिविर, तैयारियां तेज

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में 22 फरवरी…

29 minutes ago

शिक्षा से सशक्तिकरण की ओर कदम, बाल विवाह के खिलाफ एकजुट छात्राएं

विद्यालय स्तर पर चला सशक्त अभियान, बाल विवाह रोकथाम को लेकर छात्राएं हुईं जागरूक मऊ…

36 minutes ago

ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद बदमाशों का तांडव, हवाई फायरिंग

समस्तीपुर ज्वेलरी लूट:50 लाख की वारदात, हवाई फायरिंग से दहशत समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)…

49 minutes ago

नाबालिग अपराध पर सख्ती: देवरिया पुलिस की त्वरित गिरफ्तारी

देवरिया पॉक्सो एक्ट गिरफ्तारी: नाबालिग अपराध में वांछित आरोपी गिरफ्तार, बीएनएस की गंभीर धाराएं लागू…

1 hour ago

रेडियो आज भी समाज का सबसे विश्वसनीय और सशक्त माध्यम: मनीष त्रिपाठी

आपदा प्रबंधन, जन-जागरूकता और रोजगार के क्षेत्र में रेडियो की भूमिका पर विशेष व्याख्यान गोरखपुर…

1 hour ago