डीएम व एसपी ने लिया विसर्जन स्थल का जायजा, दिए आवश्यक निर्देश

  • देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा) जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने आज बरहज के कपरवार स्थित प्रतिमा विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया और सुरक्षित प्रतिमा विसर्जन करने के सबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जनपद में हो रही बारिश के दृष्टिगत विभिन्न विसर्जन स्थलों पर विशेष एहतियात बरतने के निर्देश भी दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि बारिश की वजह से घाट के किनारे की मिट्टी गीली हो गई है, जिससे विसर्जन करते समय विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने मौके पर तैनात अधिकारियों को विशेष सतर्कता के साथ विसर्जन कार्य संपन्न कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने प्रतिमा विसर्जन स्थल पर बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल सुविधा, एंबुलेंस सहित मेडिकल कैंप, गोताखोर, नाव, क्रेन की उपलब्धता व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।जिलाधिकारी ने बताया कि प्रतिमा विसर्जन शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित संपन्न कराने के लिए कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसका नंबर 05568-222261, 222318 एवं टॉल फ्री नंबर 1077 है। उक्त कंट्रोल रूम विसर्जन कार्य संपन्न होने तक क्रियाशील रहेगा। दुर्गा पूजा समितियां प्रतिमा विसर्जन से जुड़ी असुविधा एवं सुरक्षा के संबन्ध में कंट्रोल रूम से संपर्क कर सकती हैं। जिलाधिकारी ने जोगीपुर पुल के क्षतिग्रस्त रेलिंग का भी निरीक्षण किया और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को शीघ्र मरम्मत कराने का निर्देश दिया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व नागेंद्र कुमार सिंह, एसडीएम गजेंद्र सिंह, सीओ सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।
rkpnews@somnath

Recent Posts

कुशीनगर: विचारधारा आधारित संगठन ही मज़बूत सरकार का आधार : मदन गोविन्द राव

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत सामुदायिक भवन…

6 hours ago

आईजीआरएस और राजस्व वसूली की समीक्षा, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में आईजीआरएस पोर्टल पर…

7 hours ago

किशोरियों और महिलाओं के सम्मान से समाज को मिलेगी नई दिशा : जितेन्द्र

की लाइट फाउंडेशन द्वारा कार्यक्रम आयोजित, समाज में समानता व सम्मान का संदेश महराजगंज (राष्ट्र…

7 hours ago

घुघली पुलिस की बड़ी कामयाबी: चोरी का खुलासा, फरार शातिर चोर गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परंपरा)। जनपद में अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए…

7 hours ago

अंतरपीढ़ीगत समन्वय पर जागरूकता एवं संवेदीकरण कार्यक्रम आयोजित

छिन्दवाड़ा/म.प्र. (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ, जिला छिन्दवाड़ा (म.प्र.) में सतपुड़ा विधि महाविद्यालय, मोहन…

7 hours ago

फतेह बहादुर शाही ने 1857 से पहले ही अंग्रेजों के खिलाफ छेड़ दी थी आजादी की लड़ाई: जेएन सिन्हा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग द्वारा…

7 hours ago