डीएम एवं एसपी ने छठ पूजा की तैयारियों का लिया जायजा

घाटों पर स्वच्छता और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित कराने का दिया निर्देश

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी दिव्या का व्यापक जायजा लेने के लिए बरहज तहसील के सरयू घाट, कपरवार घाट एवं सलेमपुर तहसील के अंतर्गत नदावर घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाटों पर चल रही तैयारियों का बारीकी से अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। जिलाधिकारी ने घाटों पर साफ-सफाई, मोबाइल टॉयलेट की पर्याप्त व्यवस्था, और घाटों की बैरिकेडिंग की मजबूती को लेकर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि छठ पूजा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु घाटों पर एकत्र होते हैं, ऐसे में स्वच्छता और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग की टीमें, प्रशिक्षित गोताखोर, और नाव की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। सुरक्षा की दृष्टि से जिलाधिकारी ने घाटों पर प्रकाश व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने कहा, कि छठ पर्व पर कई श्रद्धालु पूरी रात घाटों पर रुकते हैं, ऐसे में रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था होना अनिवार्य है। इसके लिए जनरेटर की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जा रही है, ताकि रात में भी पर्याप्त प्रकाश बना रहे। उन्होंने घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही के लिए बैरिकेडिंग की जांच की और श्रद्धालुओं से प्रशासन द्वारा निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करने का आग्रह किया। इसी दौरान निःशुल्क कोचिंग की छात्राओं जिसमे शिवानी पाण्डेय,परी विश्वकर्मा, पलक जायसवाल, अंजली व नेहा खातून द्वारा सरयू तट पर बनाई गई रंगोली का जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने सराहना कर छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने छठ पूजा के मद्देनजर सुरक्षा तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने कहा कि चैन स्नैचिंग, पॉकेटमारी और अन्य अपराधों की रोकथाम के लिए सादी वर्दी में पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। इसके साथ ही, सीसीटीवी कैमरों से घाटों की लगातार निगरानी की जाएगी। ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी अंगद यादव सहित सीओ आदित्य कुमार सहित विभिन्न प्रशासनिक अधिकारी व नपा अध्यक्ष श्वेता जायसवाल व अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम सुंदर जायसवाल सहित नपा अधिकारी व कर्मचारी गण मौजूद रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

वन स्टॉप सेंटर से किशोरी फरार: पुलिस चौकी के बावजूद 20 घंटे तक नहीं मिला सुराग, जिम्मेदारों पर सवाल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। देवरिया वन स्टॉप सेंटर से किशोरी फरार होने की घटना…

18 minutes ago

महराजगंज: पुरैना से घुघली तक पुलिस का फ्लैग मार्च, होली से पहले सुरक्षा का कड़ा संदेश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने…

52 minutes ago

महराजगंज: होली से पहले अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, फरेन्दा में 12.5 कुंतल लहन नष्ट

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। होली पर्व से पहले अवैध कच्ची शराब के खिलाफ चलाए जा…

60 minutes ago

महराजगंज में घटती गौरैया की चहचहाहट: क्या हम बचा पाएंगे यह नन्ही मेहमान?

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। कभी घरों की मुंडेर, आंगन और खलिहानों में सुबह की पहली…

1 hour ago

Anil Ambani के मुंबई स्थित ‘Abode’ पर ED की कार्रवाई, 3716 करोड़ की संपत्ति अटैच

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। देश के बड़े उद्योगपतियों में शामिल अनिल अंबानी की मुश्किलें बढ़ती…

10 hours ago