फसल क्षति का जायज़ा लेने खेतों में पहुॅचे डीएम व एसपी

बहराइच( राष्ट्र की परम्परा) l तहसील मिहींपुरवा (मोतीपुर) क्षेत्र के भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र व पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने बीच रास्ते में गाड़ी रूकवाकर एक खेत के बीचो-बीच पहुॅच कर ग्राम भग्गापुर दाखिला पुरैना भवानी बख्श के कृषक परिवार का कुशल क्षेम पूछा दीपावली की बधाई दी तथा किसानी कार्य में एक-दूसरे का हाथ बटा रहे परिवार के सभी सदस्यों को बिस्किट का वितरण किया। खेत के बीच फसलों की निगरानी के लिए बनायी गयी मचान पर बैठी 02 छोटी बच्चियों को भी डीएम व एसपी ने अपने हाथों बिस्किट दिया तथा उन्हें प्यार किया।
डीएम व एसपी ने कृषक परिवार के मुखिया तीरथराम से परिवार का परिचय प्राप्त किया। तीरथराम ने बताया कि इस समय में खेत में उसकी पत्नी कुसुमा देवी व 02 बच्चियां पायल व सुनीता मौजूद हैं। डीएम व एसपी ने परिवार की रोज़मर्रा की जिन्दगी, बच्चों की शिक्षा दीक्षा, कृषि से अर्जित होने वाली आय इत्यादि के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए सीख दी कि बच्चों को स्कूल ज़रूर भेजे। डीएम ने कृषक परिवार से दौरान-ए-बाढ़ फसलों की हुई क्षति के बारे में भी जानकारी प्राप्त करते हुए आश्वस्त किया कि सभी प्रभावित कृषकों को फसलों की क्षति का मुआवज़ा दिया जायेगा।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

गुड मॉर्निंग देवरिया अभियान से सुरक्षित हुई सुबह, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद, बुजुर्गों को सुरक्षा का भरोसा और बालिकाओं को किया जागरूक देवरिया…

1 hour ago

बारिश में तालाब बन जाता है आंगनबाड़ी परिसर, कीचड़ से जूझ रहे नौनिहाल

सतीश पाण्डेय की रिपोर्ट कीचड़ के दलदल में आंगनबाड़ी केंद्र, मासूमों की राह हुई मुश्किल;…

1 hour ago

जनसेवा का नया फॉर्मूला: कार में बैठिए, समस्या सुनिए और रिपोर्ट बनाइए!

हर विधायक को कार और 75 हजार रुपये! जनसेवा का नया मॉडल या सुविधा का…

2 hours ago

बंगाल में फिर हिली धरती: मुर्शिदाबाद में 3.7 का भूकंप, लोगों में बढ़ी चिंता

मुर्शिदाबाद में देर रात भूकंप के झटके, 3.7 रही तीव्रता; दहशत में घरों से बाहर…

2 hours ago

झामुमो के समर्पित नेता सुदिव्य कुमार नहीं रहे, हेमंत सोरेन ने बताया ‘बड़े भाई’ जैसा रिश्ता

रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड सरकार के मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ…

2 hours ago

भारत का नया ग्लोबल पावर गेम: पैसा, बाजार, अंतरिक्ष और ब्रिक्स से 2047 की तैयारी

भारत की नई वैश्विक आर्थिक छलांग: पूंजी, अंतरिक्ष, विदेशी मुद्रा और ब्रिक्स के सहारे विजन…

3 hours ago