डीएम एवं एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस पर सुनी जन समस्यायें

तहसील सदर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में 64 प्रकरण हुए प्राप्त, 08 का मौके पर हुआ निस्तारण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जन समस्याओं की सुनवाई की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक फरियादी की समस्याओं का गुणवत्ता व समयबद्धता के साथ निस्तारण किया जाएगा।
तहसील सदर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल प्राप्त 64 प्रकरण आये जिसमें से 8 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।
आने वाले प्रकरणों में सर्वाधिक राजस्व विभाग के 34, पुलिस के 14, व अन्य विभागों से 16 मामले आये। अधिकांश प्रकरण भूमि विवाद, अतिक्रमण एवं पैमाइश से जुड़े है। जिलाधिकारी ने अवशेष 56 प्रकरणों का निस्तारण संपूर्ण समाधान दिवस शासनादेश में निर्धारित सात दिन की समयावधि के भीतर करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सात दिन की अवधि समाप्त होने के पश्चात समीक्षा की जाएगी और निस्तारण में लापरवाही मिलने पर उत्तरदायित्व तय कर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।


जिलाधिकारी ने 5 प्रकरणों में क्विक रिस्पांस टीम का भी गठन किया। अंजू निवासी ग्राम पिपरपाती तथा दुर्गेश निवासी ग्राम बरौना के प्रकरण के निस्तारण के लिए नायब तहसीलदार धर्मवीर सिंह के नेतृत्व में राजस्वकर्मियों का दल मौके पर भेजा गया। सुनील कुमार निवासी ग्राम बारीपुर के प्रकरण निस्तारण के लिए तहसीलदार अरुण कुमार, रामअवध निवासी ग्राम मुजहना लाला की समस्या समाधान के लिए नायब तहसीलदार रमेशचन्द्र गुप्ता तथा बनारसी निवासी धतूरा खास की समस्या के त्वरित समाधान के लिए नायब तहसीलदार मुकेश वर्मा के नेतृत्व में राजस्व कर्मियों के दल का गठन किया गया। जिलाधिकारी ने सभी क्विक रिस्पांस टीमों को प्रकरण के त्वरित समाधान के लिए निर्देशित किया। तहसील दिवस के अवसर पर दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने हेतु विशेष कैंप का भी आयोजन किया गया। आज आयोजित कैंप में कुल 27 प्रमाण पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड जनरेट हुए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम सदर योगेश कुमार गौड, डीएफओ जगदीश आर, सीओ श्रीयश त्रिपाठी सहित विभिन्न विभागो के जनपद स्तरीय अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, थानाध्यक्ष गण आदि उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

खसरा-रूबेला उन्मूलन अभियान: 27 फरवरी तक चलेगा टीकाकरण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में बच्चों को खतरनाक संक्रामक बीमारियों से बचाने के उद्देश्य से…

8 hours ago

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय 22 फरवरी को देगा अनुसंधान उत्कृष्टता पुरस्कार

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। विश्वविद्यालय में अनुसंधान को नई दिशा और प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से…

8 hours ago

देवरिया के बनकटाशिव (सल्लहपुर) में आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के दूसरे दिन भक्ति की अविरल धारा बही।

​भक्ति के रंग में रंगा बनकटाशिव, वेद मंत्रों और भजनों की गूँज से मंत्रमुग्ध हुए…

8 hours ago

शाहजहाँपुर में हत्या कांड का खुलासा, पांच नामजद आरोपी दबोचे

शाहजहाँपुर (राष्ट्र की परम्परा)। थाना गढ़िया रंगीन पुलिस ने हत्या के एक मामले में वांछित…

9 hours ago

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में सतत विकास पर शॉर्ट टर्म कोर्स शुरू

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मालवीय मिशन शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान में “सतत…

9 hours ago

मतदाता सूची पुनरीक्षण की डीएम ने की समीक्षा, 47.10 प्रतिशत सुनवाई पूरी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट…

9 hours ago