आजमगढ़ जिला के मेहनगर तहसील के एसडीएम ने 2 लेखपालों को किया निलंबित

पीड़ितों में दौड़ी खुशियों की लहर तो लेखपाल और कानूनगो के बीच मचा हड़कंप

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
सम्पूर्ण समाधान दिवस के बाद उपजिलाधिकारी मेंहनगर संत रंजन द्वारा आइ जी आर एस व जनता की समस्याओं से जुड़ी शिकायतों की समीक्षा किया गया। समीक्षा के दौरान आईजीआरएस व जन शिकायतों में रुचि न लेने व शिकायतों के लंबित होने पर उन्होंने लेखपाल पंकज कुमार व लेखपाल राहुल कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
उपजिलाधिकारी संत रंजन ने बताया कि शासन द्वारा जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण समस्याओं में निस्तारण न करने, बैठकों में अनुपस्थित रहने व कृषि गणना में सहयोग न करने, चारागाह की भूमि व तालाबों पर हुए अतिक्रमण की रिपोर्ट न दिए जाने के साथ-साथ रियल टाइम खतौनी में सहयोग न करने के अलावा उतर प्रदेश राजस्व संहिता-2006 के अंतर्गत एक गांव की लंबित वाद में स्थल निरीक्षण के समय उपस्थित रहने हेतु दी गई सूचना के बावजूद भी बिना किसी कारण के अनुपस्थि रहे, जिसके वजह से जांच बाधित रही। जिसके कारण लेखपाल पंकज कुमार व लेखपाल राहुल कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

rkpshomnath

Recent Posts

धर्मशाला की भीड़ से दूर नड्डी गांव की सैर, पहाड़ों की खूबसूरती के बीच जानिए विदेशों में कैसे जीवंत है रामलीला की परंपरा

फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…

54 minutes ago

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…

3 hours ago

आठवीं की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए, अधिकारियों से लिया कामकाज का हिसाब

वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…

3 hours ago

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

5 hours ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

5 hours ago

सफलता के लिए आत्मविश्वास और अनुशासन जरूरी, विद्यार्थियों को बताए समय प्रबंधन के गुर

बिछुआ/मप्र (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान…

5 hours ago