ग्राम चौपाल के माध्यम से डीएम व एसपी ने ग्राम वासियों से किया सीधा संवाद

एफपीओ के गठन में नेतृत्वकारी भूमिका निभाये ग्राम प्रधान: डीएम

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने सदर ब्लाक के ग्राम पंचायत सुविखर में ग्राम चौपाल आयोजित कर शासन की विभिन्न योजनाओं की प्रगति परखी एवं ग्रामवासियों से सीधा संवाद कर उनकी विभिन्न समस्याओं का त्वरित समाधान किया। साथ ही डीएम ने ग्राम वासियों को कृषक उत्पादक संगठन (एफपीओ) के महत्व को समझाया तथा उसके गठन के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि एफपीओ के गठन में ग्राम प्रधान नेतृत्वकारी भूमिका निभाए।
जिलाधिकारी अपराह्न 3 बजे सदर ब्लाक के ग्राम पंचायत सुविखर पहुंचे। उन्होंने ग्राम पंचायत में हुए विकास के विषय में जानकारी प्राप्त की। बताया गया कि गांव में कुल 4,92 परिवार हैं जिनकी कुल आबादी 3029 है। गांव में अंत्योदय कार्ड धारकों की संख्या 148 तथा पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों की संख्या 414 बताई गई। इसी प्रकार वृद्धावस्था पेंशन के 63, विधवा पेंशन के 13 एवं दिव्यांग पेंशन के 17 लाभार्थी ग्राम में निवास करते हैं। जिलाधिकारी ने ग्रामवासियों से भोजपुरी में संवाद किया। उन्होंने सर्वप्रथम ग्रामीणों से विद्युत व्यवस्था की विषय में जानकारी प्राप्त की। ग्रामीणों ने शिकायत किया कि विगत दो-तीन दिनों से विद्युत आपूर्ति काफी खराब रही है और महज 13 से 15 घंटे बिजली मिल रही है। उन्होंने व्यक्तिगत शौचालय के विषय में भी जानकारी प्राप्त की। बताया गया कि गांव में 589 लाभार्थियों को व्यक्तिगत शौचालय बने हैं और 69 नए आवेदन आए हैं। उन्होंने शौचालयों की उपयोगिता बढ़ाने का अनुरोध किया।
जिलाधिकारी ने ग्रामवासियों को एफ़पीओ के महत्व के विषय में विस्तारपूर्वक समझाया। उन्होंने कहा कि बायोफ्लॉक मत्स्य पालन, बकरी पालन, भीमा प्रजाति के बांस का उत्पादन, मखाना की खेती सहित विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से एफपीओ ग्रामीण क्षेत्र की तस्वीर बदलने का सामर्थ्य रखते हैं। उन्होंने जनपद के समस्त ग्राम प्रधानों से अनुरोध किया कि वे इस अभियान में नेतृत्वकारी भूमिका निभाए और अपने-अपने ग्राम पंचायत में दस-दस एफपीओ का गठन कराएं।
जिलाधिकारी ने रुच्चापार एवं इंदुपुर की तर्ज पर गांव के परिषदीय विद्यालय को स्मार्ट विद्यालय में बदलने का निर्देश दिया। डीएम ने गांव में 20 लाख रुपये की लागत से बने अमृत सरोवर परियोजना का भी निरीक्षण किया।डीएम ने बताया कि ग्राम चौपाल का उद्देश्य गांव में जमीनी विवाद का समाधान करना, विकास कार्यों का सत्यापन करना तथा जमीनी हकीकत देखते हुए नए विकास कार्यों का प्रारंभ करना है। इसमें स्थानीय स्तर की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान भी सुनिश्चित किया जाएगा। कार्यक्रम के उपरांत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने वृक्षारोपण भी किया।
ग्राम चौपाल में मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, एसडीएम योगेश कुमार गौड़, जिला विकास अधिकारी रविशंकर राय, डीपीआरओ सर्वेश पांडेय, डीपीओ कृष्णकांत राय, डीएसओ संजय पांडेय, जिला समाज कल्याण अधिकारी जैसवार लाल बहादुर, ग्राम प्रधान दुर्गेश जायसवाल सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

rkpnews@desk

Recent Posts

रूसी तेल पर भारत को राहत: अमेरिका ने दी 30 दिन की छूट, मॉस्को से जारी रह सकेगी खरीद

वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। भारत को रूसी तेल खरीद को लेकर बड़ी राहत मिली है।…

7 minutes ago

यूपी में इको टूरिज्म को मिलेगा नया पंख, सरकार ने लॉन्च किया ‘UP Eco Tourism’ मोबाइल ऐप

संत कबीर नगर/लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में प्राकृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के…

19 minutes ago

सैमसन का तूफान, बुमराह का कमाल! इंग्लैंड को हराकर भारत टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। सूर्यकुमार यादव की अगुआई में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते…

3 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए पराविधिक स्वयंसेवकों को निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय…

12 hours ago

होली पर भी चला कागजी फावड़ा! मनरेगा में फर्जी हाजिरी का बड़ा खेल

जंगल बड़हरा में होली के दिन दिखाया गया मिट्टी कार्य, प्रशासनिक निगरानी पर उठे सवाल…

14 hours ago

स्किमैगो रैंकिंग 2026 में डीडीयूजीयू का प्रदर्शन बेहतर

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने स्किमैगो इंस्टीट्यूशन्स रैंकिंग 2026 में उल्लेखनीय…

14 hours ago