उपमुख्यमंत्री के आगमन पर कार्यक्रम स्थल का डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)| प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय सिकिल सेल डिजीज उन्मूलन मिशन एवं राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न योजनाओं के डिजिटल शुभारम्भ कार्यक्रम के मद्देनज़र 01 जुलाई 2023 को विकास खण्ड मिहींपुरवा अन्तर्गत कुड़वा में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के भ्रमण कार्यक्रम के सम्बन्ध में की जा रही तैयारियों का जिलाधिकारी मोनिका रानी ने पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा व अन्य अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर मौजूद अधिकारियों से जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। डीएम व एसपी ने सिंचाई कालोनी मोतीपुर मैदान स्थित हेलीपैड स्थल,कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय कुड़वा तथा जन आरोग्य केन्द्र का निरीक्षण कर मौजूद अधिकारियों को फुलप्रूफ व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराए जाने के निर्देश दिये। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डा0 पवित्र मोहन त्रिपाठी,जिला विकास अधिकारी महेन्द्र कुमार पाण्डेय,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.एस.के. सिंह,उप जिलाधिकारी मिहींपुरवा (मोतीपुर) संजय प्रसाद,पुलिस क्षेत्राधिकारी नानपारा राहुल पाण्डेय, खण्ड विकास अधिकारी मिहींपुरवा अजीत सिंह सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

1 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ: ओटावा संधि से यूरो मुद्रा तक, इतिहास में दर्ज बड़े फैसले

1 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – वैश्विक और राष्ट्रीय इतिहास1 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ विश्व…

15 minutes ago

1 मार्च 2026 राहुकाल में भूलकर भी न करें ये कार्य

तिथि विवरणपंचांग 01 मार्च 2026 के अनुसार यह दिन फाल्गुन माह, शुक्ल पक्ष त्रयोदशी तिथि…

52 minutes ago

भाटपार रानी से कनाडा तक: उज्जवल दीक्षित की ग्लोबल उड़ान

देवरिया के लाल उज्जवल दीक्षित ने रचा इतिहास: कनाडा की यूनिवर्सिटी ऑफ सस्केचवान में टॉप-5,…

6 hours ago

ट्रंप बोले—जरूरत पड़ी तो करूंगा दखल, पाकिस्तान नेतृत्व की सराहना

वाशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच…

9 hours ago

La Paz के पास भीषण विमान हादसा, 15 की मौत

ला पाज (राष्ट्र की परम्परा)। Bolivia की राजधानी La Paz के पास शुक्रवार को एक…

9 hours ago

महराजगंज में रमजान का संदेश: रहमत, मगफिरत और निजात की राह

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। माह-ए-रमजान इबादत, सब्र और आत्मशुद्धि का पवित्र महीना माना जाता है।…

9 hours ago