डीएम और एसपी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण, दिया आवश्यक निर्देश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा व पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना द्वारा जिला कारागार महराजगंज का मासिक निरीक्षण किया गया।
दोनो वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जेल निरीक्षण के दौरान सामान्य बैरक, कारगार चिकित्सालय, भोजनालय व जेल परिसर आदि का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने बंदियों की समस्यायों को सुनते हुए निस्तारण हेतु जेल अधीक्षक को आवश्यक निर्देश दिया। एक बंदी रामू प्रजापति द्वारा उसके जमानत सत्यापन की प्रक्रिया में विलंब की शिकायत की गई। जिलाधिकारी ने थाना भिटौली से संपर्क कर जमानत के सत्यापन प्रक्रिया को पूर्ण करने का निर्देश जेल अधीक्षक को दिया।बंदियों की समस्याओं को सुनते हुए संबंधित विभागों के साथ समन्वय करते हुए कैदियों की समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण व नियमानुसार निस्तारण हेतु जेल अधीक्षक को निर्देशित किया। बंदियों की विधिक समस्याओं के समाधान हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से समन्वय करते हुए आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। कहा कि जेल मैन्युअल के अनुसार कैदियों को मिलने वाली सुविधाओं को सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देशित किया। नियमित तौर पर बंदियों के स्वास्थ्य परीक्षण और परीक्षण के उपरांत आवश्यक चिकित्सीय सहायता को उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान बंदियों को उचित चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने और स्वस्थ होने के बाद बंदियों को तत्काल बैरक में स्थानांतरित करने हेतु निर्देशित किया। दोनों अधिकारियों ने जेल की व्यवस्था और साफ–सफाई पर प्रसन्नता व्यक्त किया।
वर्तमान में जेल में कुल 676 बंदी निरुद्ध थे। इनमें 599 पुरुष बंदी और 37 महिला बंदी हैं, जबकि अल्प वयस्क बंदी 40 थे। कारगार में कुल 07विदेशी बंदी थे।
इस दौरान जेल अधीक्षक बी.के. गौतम, जिला प्रोबेशन अधिकारी कन्हैया यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

Karan Pandey

Recent Posts

महराजगंज पुलिस दुर्घटना: दबिश से लौट रही गोरखपुर पुलिस की स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, दरोगा की मौत, पाँच घायल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क )पुलिस दुर्घटना उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद में एक दर्दनाक…

48 minutes ago

औरैया में 22 फरवरी को मेगा विधिक जागरूकता शिविर, पात्रों को मिलेगा योजनाओं का सीधा लाभ

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। जनसामान्य को सरकारी योजनाओं और निःशुल्क कानूनी सहायता का लाभ दिलाने…

1 hour ago

श्रीमद्भागवत कथा और भजन संध्या ने बांधा श्रद्धालुओं को

देवरिया में श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का भव्य आयोजन, तृतीय दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का जनसैलाब…

1 hour ago

त्योहारों से पहले प्रशासन सख्त, कुशीनगर में शांति समिति बैठक में जारी हुए दिशा-निर्देश

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)आगामी धार्मिक और सांस्कृतिक पर्वों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न…

2 hours ago

पुलिस निरीक्षण पर जनता का विरोध, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

आईजीआरएस शिकायत पर निरीक्षण करने पहुँचे दरोगा से नोकझोंक, देवरिया में पुलिस-जनसंवाद पर फिर उठे…

2 hours ago

जर्जर सड़क और मोहन सेतु निर्माण को लेकर 15 किमी पदयात्रा, तहसील में ज्ञापन

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। )7समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भलुअनी से बरहज तहसील…

3 hours ago