DM व SP ने किया विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान का निरीक्षण

अव्यवस्था पर जताई नाराजगी,
महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का दिया निर्देश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में चलाए जा रहे विधानसभा मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत आयोजित विशेष अभियान के अंतर्गत महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज एवं रुद्रपुर के दुग्धेश्वर नाथ इंटर कॉलेज में आयोजित कैंप का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने दोनों मतदान केंद्रों पर विशेष अभियान हेतु निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों की अनदेखी पर गहरी नाराजगी व्यक्त की।
जिलाधिकारी ने महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में मतदाता संक्षिप्त पुनरीक्षण विशेष अभियान के तहत आयोजित कैंप का निरीक्षण किया। कैंप में मतदाताओं को बीएलओ एवं मतदाता बनने की अर्हता से संबंधित किसी भी प्रकार का फ्लेक्स अथवा बैनर लगा नहीं मिला। इस मतदान केंद्र के कुल 7 बूथों में से 6 के बीएलओ मौके पर उपस्थित मिले। किसी भी बीएलओ के पास पहचान पत्र नहीं था, जिससे उनकी पहचान स्पष्ट नहीं हो पा रही थी। बीएलओ के बैठने की समुचित व्यवस्था भी नहीं की गई थी। महाराज अग्रसेन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य गोपाल दत्त शुक्ला द्वारा मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम में बीएलओ का सहयोग नही करने पर डीएम ने गहरी नाराजगी व्यक्त की और उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही हेतु शासन को पत्र लिखने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी की फटकार के बाद व्यवस्था में तत्काल सुधार दिखा। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, एसडीएम सौरभ सिंह, सीओ श्रीयश त्रिपाठी सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।


जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने रुद्रपुर के दुग्धेश्वर नाथ इंटर कॉलेज में आयोजित विशेष पुनरीक्षण बूथों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने यहाँ भी निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों का अनुपालन न होने पर नाराजगी व्यक्त की तथा अपेक्षित सुधार करने का निर्देश एसडीएम ध्रुव कुमार शुक्ला को दिया। इस अवसर पर सीओ जिलाजीत, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

जिस डेटा की जरूरत नहीं, उसका भुगतान क्यों? ट्राई के नए नियम का उपभोक्ताओं पर असर

ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…

6 hours ago

19 साल के रोहन की मौत से मचा हड़कंप, लाठी-डंडों से हत्या की आशंका; तीन टीमें जांच में जुटीं

जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…

7 hours ago

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप: स्कूटी सवार युवक-युवती के साथ कथित बदसलूकी की जांच शुरू

समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…

7 hours ago

अमेरिका-चीन की बातचीत से भारत तक असर, टैरिफ से लेकर रेयर अर्थ तक बदल सकता है समीकरण

ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…

7 hours ago

सीमा से कॉलेज तक सुरक्षा का बड़ा अभियान, जम्मू-कश्मीर में कई मोर्चों पर एक साथ कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…

8 hours ago

UDP को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए 8 विधायक; मेघालय की राजनीति में नई हलचल

सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…

8 hours ago