जनपद न्यायालय देवरिया में राष्ट्रीय लोक अदालत का किया भव्य आयोजन, 54751वादों का निस्तारण

देवरिया/( राष्ट्र की परम्परा)। विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया जय प्रकाश यादव के आदेशानुसार दिनांक 12.11.2022 दिन शनिवार को सुबह 10.00 बजे राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन किया गया। उक्त अवसर पर जनपद न्यायाधीश जय प्रकाश यादव, राष्ट्रीय लोक अदालत नोडल अधिकारी संजय कुमार सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सूर्य कान्त धर दूबे, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के सचिव इशरत परवीन फारुकी एवं अन्य सम्मानित न्यायाधीशगणों द्वारा फीता काटकर एवं मॉ सरस्वती प्रतिमा का माल्यार्पण एवं द्विप प्रज्जवलन के साथ राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य शुभारम्भ किया गया।उक्त अवसर पर जनपद न्यायाधीश के कुशल निर्देशन में जनपद के समस्त सम्मानित न्यायिक अधिकारियों एवं अन्य विभागों द्वारा कुल मिलाकर 54751 मामलों का निस्तारण किया गया। प्रतिकर, जुर्माना एवं अन्य मामलों में कुल मु0-21,49,53685 ( इक्कीस करोड उन्चास लाख तिरपन हजार छ सौ पचासी)/-रूपये की धनराशि का सेटलमेण्ट किया गया। इस लोक अदालत में मुख्य रूप से समस्त सम्मानित न्यायाधीशगण, अधिवक्तागण, वादकारीगण तथा सामान्य जनता उपस्थित रही। जनपद न्यायाधीश जय प्रकाश यादव के अथक प्रयास से इस लोक अदालत का सफल आयोजन सम्पन्न हुआ तथा इसके लिए सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

जिस डेटा की जरूरत नहीं, उसका भुगतान क्यों? ट्राई के नए नियम का उपभोक्ताओं पर असर

ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…

6 hours ago

19 साल के रोहन की मौत से मचा हड़कंप, लाठी-डंडों से हत्या की आशंका; तीन टीमें जांच में जुटीं

जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…

6 hours ago

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप: स्कूटी सवार युवक-युवती के साथ कथित बदसलूकी की जांच शुरू

समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…

7 hours ago

अमेरिका-चीन की बातचीत से भारत तक असर, टैरिफ से लेकर रेयर अर्थ तक बदल सकता है समीकरण

ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…

7 hours ago

सीमा से कॉलेज तक सुरक्षा का बड़ा अभियान, जम्मू-कश्मीर में कई मोर्चों पर एक साथ कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…

7 hours ago

UDP को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए 8 विधायक; मेघालय की राजनीति में नई हलचल

सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…

7 hours ago