कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
जिलाधिकारी कुशीनगर रमेश रंजन एवं पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल द्वारा, थाना नेबुआ नौरंगिया में अयोजित थाना दिवस में फरियादियो की समस्याओं को सुनकर सम्बंधित अधिकारियों को शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने उपस्थित लेखपालों को संबंधित क्षेत्रों में विवादित जमीन/ भू कब्जा/पट्टे की भूमि से संबंधित सभी लम्बित समस्याओं, की सूची एक सादे पेज पर तत्काल बनाने को निर्देशित किया, व उनकी उपस्थिति रजिस्टर भी चेक किया।
थाना समाधान दिवस में पुलिस व राजस्व संबंधित 10 मामले आये जिसमें 03 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, शेष मामले में त्वरित निस्तारण हेतु जिलाधिकारी ने निर्देशित किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि जन सुनवाई के दौरान जो समस्याएं प्राप्त होती हैं उनका निस्तारण, शासन की मंशा के अनुरूप व गुणवत्ता पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कहा कि जो भूमि संबंधी मामले हैं, उसमें पुलिस तथा राजस्व की टीम मौके पर जाकर निस्तारण कराएं।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी खड्डा भावना सिंह, क्षेत्राधिकारी खड्डा संदीप वर्मा सहित संबंधित अधिकारी, कानूनगो, लेखपाल आदि मौजूद रहे।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…
अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…
शिक्षक एमएलसी चुनाव: बदलाव की मांग तेज संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर-अयोध्या शिक्षक…
भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l ग्रामीण क्षेत्रों में आवास निर्माण को लेकर व्याप्त समस्याओं और खामियों को…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिला सोनार समाज की आवश्यक बैठक पेड़ा गली, मालवीय रोड स्थित…