डीएम व एसपी ने छठ घाटों तथा विसर्जन स्थलों का किया निरीक्षण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा द्वारा श्यामदेउरवा, परतावल, घुघली स्थित विभिन्न छठ घाटों और विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने महराजगंज, शिकारपुर, परतावल, श्यामदेउरवा, जखीरा बरे, घुघली स्थित विभिन्न विसर्जन स्थलों और छठ घाटों का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने बैकुंठी घाट पर विसर्जन कार्य को देखा और प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने छठ के दृष्टिगत विभिन्न घाटों पर किए गए इंतजामों की जानकारी ली और सभी घाटों की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था व अन्य आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि श्रद्धालुओं को कोई समस्या न होने पाए। उन्होंने भीड़ प्रबंधन और ट्रैफिक व्यवस्था को भी सुचारू रखने हेतु जरूरी इंतजाम करने का निर्देश दिया। विसर्जन के दृष्टिगत विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश देते हुए कहा कि विसर्जन स्थलों पर सभी जरूरी व्यवस्थाएं अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें। साथ ही पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रखें। पुलिस अधीक्षक ने भी पुलिस अधिकारियों को जरूरी निर्देश देते हुए ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु रखने और कानून व्यवस्था का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए कहा। इस दौरान संबंधित थाना प्रभारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।

Karan Pandey

Recent Posts

कुशीनगर में विद्युत व्यवस्था सुधार पर जोर, अधिकारियों को दिए गए सख्त निर्देश

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, सुचारु एवं…

1 hour ago

तहसील परिसर की दुकानों की नीलामी 20 अप्रैल को, बोली में भाग लेने का अवसर

घोसी (राष्ट्र की परम्परा)l तहसील परिसर घोसी में स्थित दो दुकानों को किराये पर देने…

2 hours ago

विकास भवन में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन सम्पन्न, 15 महिलाओं को किया गया सम्मानित

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। नारी शक्ति वंदन सम्मेलन—पंचायत से पार्लियामेंट तक, निर्माण में नारी नवभारत…

2 hours ago

आईजीआरएस व राजस्व वसूली पर सख्ती, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…

2 hours ago

महिला आरक्षण कानून: सशक्तिकरण या पर्दे के पीछे की राजनीति?

नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023: क्या बढ़ेगा वास्तविक नेतृत्व या सिर्फ़ संख्या? प्रॉक्सी राजनीति पर…

2 hours ago

स्वास्थ्य इकाइयों में सुझाव पेटिका लगाने के निर्देश, सीएमओ ने योजनाओं की समीक्षा की

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में सोमवार…

2 hours ago