महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा द्वारा घुघली थाना परिसर में नवनिर्मित शिव मंदिर का उद्घाटन किया गया।
दोनो अधिकारियों ने नवनिर्मित मंदिर में पूजन–अर्चन किया और जनपद की शांति, सुरक्षा एवं विकास की कामना की। दोनो अधिकारियों ने थाना परिसर का निरीक्षण किया और थाना परिसर को अधिक सुरक्षित व व्यवस्थित बनाने हेतु आवश्यक निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था की भी जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक ने चुनाव के दृष्टिगत विशेष सजगता और सतर्कता बरतने का निर्देश दिया और कहा कि अराजक तत्वों पर कड़ी निगाह रखें व आवश्यक होने पर उचित धाराओं में पाबंद करने की कार्यवाही करें।
उद्घाटन के अवसर पर सीओ सदर आभा सिंह, थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह, वीरेंद्र सिंह सहित थाना कर्मी उपस्थित रहें।
ढाबे पर खाना खा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, देवरिया में सनसनी—सीसीटीवी खंगाल रही…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के जवाहर नवोदय विद्यालय में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सदर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत दरौली ग्राम सभा में फॉर्मर…
सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर-मालीपुर मार्ग पर खटंगा चट्टी के समीप…
IPL 2026 के 20वें मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Mumbai…
“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…