Categories: Uncategorized

डीएम व एसपी ने जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रे के साथ की बैठक

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा द्वारा लोकसभा सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट और सेक्टर पुलिस अधिकारियों के साथ पुलिस लाइन में बैठक की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस सेक्टर अधिकारियों से उनको आवंटित सेक्टर में बने बूथों की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों से बिंदूवार बूथों की भौतिक स्थिति, अनिवार्य न्यूनतम सुविधाओं, बूथ के पूर्व चुनावी इतिहास आदि की जानकारी ली।
उन्होंने निर्देश दिया कि सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने पुलिस सेक्टर अधिकारी के साथ पुनः स्थलीय निरीक्षण कर लें और निरीक्षण आख्या से संबंधित एआरओ को अवगत कराएं। उन्होंने ने सभी एआरओ को सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ बैठक कर कमियों को दूर करने का निर्देश दिया। उन्होंने ईओ, डीपीआरओ को सभी बूथों पर वॉल लेखन करवाने का भी निर्देश दिया। सभी जोनल मजिस्ट्रेट को भी बूथों का स्थलीय निरीक्षण करने का निर्देश दिया।
पुलिस अधीक्षक ने पुलिस सेक्टर अधिकारियों को निरीक्षण के दौरान संदिग्ध और असामाजिक तत्वों को चिन्हित करने और उनकी सूची प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। उन्होंने नेटवर्क शैडो बूथों को भी चिन्हित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस सेक्टर अधिकारियों को कानून व्यवस्था की दृष्टि से संवेदनशील बिंदुओं को अनिवार्य तौर पर पर दर्ज करें।
बैठक में अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह, सभी एसडीएम, जोनल सेक्टर मजिस्ट्रेट, सेक्टर पुलिस अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

Editor CP pandey

Recent Posts

भुवनेश्वर प्रोजेक्ट में ‘एलओए’ के बदले घूस का जाल, लखनऊ ट्रैप में WAPCOS अफसर दबोचा

देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में भी पड़ा छापा लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)।…

3 hours ago

शिक्षक आत्महत्या: भुगतान विवाद से उठा प्रशासनिक पारदर्शिता का सवाल

देवरिया में शिक्षक की आत्महत्या: BSA ऑफिस में घूसखोरी का आरोप, सुसाइड नोट में संजीव…

5 hours ago

“भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की गूँज” पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, इतिहास लेखन के नए आयामों पर गहन चर्चा

फोकस वर्ड – संगोष्ठीटैग - गोरखपुर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश राज्य अभिलेखागार, राष्ट्रीय…

6 hours ago

औद्योगिक भ्रमण से विद्यार्थियों ने समझी ग्राहक सेवा और उद्योग संचालन प्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा) शासकीय महाविद्यालय बिछुआ के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं एन.आई.आई.टी.…

7 hours ago

सड़क हादसे में डाक्टर पुत्र की मौत, दोस्त गंभीर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के दुधारा थाना क्षेत्र में गगैईचा-दसावा मार्ग पर…

7 hours ago

नन्हे विद्यार्थियों ने मंच पर बिखेरी प्रतिभा, सौर मंडल और ऋतुओं की दी प्रभावशाली प्रस्तुति

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के विधियानी स्थित राज ग्लोबल किड्स…

7 hours ago