तहसील बैरिया में संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम और एसपी ने सुनी जनसमस्याएं66 आवेदन पत्र आए, 05 का हुआ मौके पर निस्तारण

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

तहसील बैरिया में सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने संयुक्त रूप से जनसुनवाई कर क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतों और समस्याओं को लेकर पहुंचे। डीएम और एसपी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर शिकायत का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि राजस्व संबंधी मामलों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर जाकर जांच कर समाधान सुनिश्चित करे।जिलाधिकारी ने योजनाओं से संबंधित आवेदनों को ऑनलाइन दर्ज कर पात्र लोगों को लाभान्वित करने का निर्देश भी दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शासन की मंशा है कि जनता की प्रत्येक समस्या का शीघ्र समाधान हो, ताकि लोगों को वास्तविक राहत मिल सके। कार्यक्रम में कुल 66 आवेदन पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 05 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने थाना स्तर पर लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर मातहत अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़ी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण होना चाहिए और पीड़ितों को न्याय दिलाने में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी (न्यायिक) बैरिया निशांत उपाध्याय, सीएमओ, डीडीओ सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

अंबरनाथ में भव्य होली मिलन समारोह संपन्न, सांस्कृतिक रंगों से सराबोर हुआ शहर

महाराष्ट्र (राष्ट्र की परम्परा)। अंबरनाथ महोत्सव सांस्कृतिक संस्था द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन…

5 hours ago

मऊ में होली को लेकर पुलिस अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने…

5 hours ago

संजू सैमसन का सुपर शो! 97* रन की तूफानी पारी से भारत की जीत, जश्न के बाद ICC एक्शन का खतरा

कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा)। ICC मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में भारत…

6 hours ago

पश्चिम एशिया में बढ़ता तनाव: ईरान का परमाणु ठिकानों पर हमले का दावा, IAEA ने नुकसान से किया इनकार

तेहरान/वियना (राष्ट्र की परम्परा)। पश्चिम एशिया में जारी सैन्य तनाव के बीच ईरान ने बड़ा…

7 hours ago

श्रीनगर में उग्र प्रदर्शन: खामेनेई की हत्या के विरोध में सड़कों पर उतरे लोग, पुलिस ने छोड़ी आंसू गैस

श्रीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के विरोध…

7 hours ago

होली: दिलों को जीतने और रिश्तों को जोड़ने का त्योहार

✍️ राजकुमार बरूआ, भोपाल “वैमनस्यं तृणीकृत्य होल्यग्नौ भस्मतां हितम्।नानारङ्गजलैबी सौमनस्यं भवेत् पुनः ।।” होली का…

8 hours ago