डीएम व एसपी ने सड़क सुरक्षा पखवाड़ा में यातायात जागरुकता रथ को झंडी दिखा कर किया रवाना

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी संदीप कुमार व पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता द्वारा संयुक्तरुप से सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अन्तर्गत क्षेत्राधिकारी यातायात केशवनाथ, प्रभारी यातायात परमहंस की उपस्थिति में सेंट थामस विद्यालय, खलीलाबाद से यातायात जागरूकता प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जागरुकता कार्यक्रम का उद्धेश्य आम जनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरुक कर जनपद में हो रही सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम व उनमें कमी लाकर जनपदीय यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखना है।


स्कूली बच्चों को यातायात नियमों के पालन संबंधी जागरूकता जैसे सीट बेल्ट/हेलमेट पहनना, ओवरस्पीडिंग न करना, रेड लाइट जम्पिंग न करना, वाहन चलाते हुए मोबाइल फोन/एयर फोन का प्रयोग नहीं करना, नशे की हालत में वाहन न चलाने आदि के संबंध में जागरूक किया किया गया । जनपद में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के दृष्टिगत सड़क दुर्घटनाओं को कम करने तथा लोगों के लिए सुरक्षित यातायात को सुगम बनाने के लिए जगह जगह यातायात जागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

Editor CP pandey

Recent Posts

एफसीआरए 2026: राष्ट्रीय सुरक्षा की ढाल या लोकतांत्रिक स्वतंत्रता पर प्रहार?

फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) अमेंडमेंट बिल 2026: संप्रभुता, सिविल सोसाइटी और लोकतंत्र के बीच संतुलन का…

42 seconds ago

देवरिया-कुशीनगर में निवेश की बयार: बड़े उद्योगपतियों ने दिखाई दिलचस्पी

पूर्वांचल की तकदीर बदलने की तैयारी: देवरिया में निवेशकों का महामंथन देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।पूर्वांचल…

9 minutes ago

तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे पिता-पुत्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मगहर हाईवे पर…

20 minutes ago

सूचना का अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, 30 दिन में सूचना देना अनिवार्य

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। राज्य सूचना आयुक्त राकेश कुमार ने मेहदावल तहसील में…

30 minutes ago

प्रबंधक ने ग्रीष्मकालीन यात्रियों की सुविधाओ का व्यापक निरिक्षण किया

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन ने 04 अप्रैल,2026 शनिवार को ज्ञानपुर…

56 minutes ago

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 172 शिकायतों की सुनवाई, 22 का मौके पर निस्तारण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मेहदावल तहसील में जिलाधिकारी आलोक कुमार की…

1 hour ago