डीएम व एसपी ने पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्रों का किया स्थलीय निरीक्षण

पुलिस भर्ती परीक्षा जनपद के 6 परीक्षा केंद्रों पर होगी संपन्न,
3144 अभ्यर्थी परीक्षा होंगे सम्मिलित

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा द्वारा आज उ प्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती-2023 की लिखित परीक्षा हेतु चिन्हित परीक्षा केन्द्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
दोनो वरिष्ठ अधिकारियों ने जीएस वीएस इंटर कालेज, राजकीय बालिका इंटर कालेज महराजगंज, डा भीमराव अम्बेडकर राजकीय महाविद्यालय धनेवा धनेई, महामाया राजकीय पालीटेक्निक, धनेवा धनेई का स्थलीय निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान परीक्षा हेतु केंद्र में प्रवेश व निकास द्वार, परीक्षा कक्षों, प्रस्तावित कंट्रोल रूम, सीसीटीवी, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था आदि की जानकारी लेते हुए निर्देश दिया कि केंद्र पर उ प्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा निर्धारित मानकों एवं निर्देशों का शत–प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करें। सभी केंद्रों पर साफ–सफाई एवं उचित प्रकाश व्यवस्था रहे। प्रत्येक कक्ष में सीसीटीवी चालू हालत में रहे। उन्होंने परीक्षा हेतु सभी व्यवस्थाओं को ससमय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा के दौरान सुचारू ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत एसडीएम सदर को आवश्यक निर्देश दिया।
जनपद में पुलिस भर्ती परीक्षा कुल 06 परीक्षा केन्द्रों पर प्रस्तावित है, जिनमे कुल 3144 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे।
इस दौरान एसडीएम सदर रमेश कुमार, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी और संबंधित विद्यालय व महाविद्यालयों के प्रधानाचार्य, प्राचार्य उपस्थित रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को वापस मिले 6,250 रुपये, सुरौली पुलिस की त्वरित कार्रवाई

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सुरौली…

30 minutes ago

गो-तस्करी के मामले में 25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया जिले के बनकटा थाना पुलिस ने गो-तस्करी के मामले में…

33 minutes ago

4.53 करोड़ रुपये से बना बनकटा का कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, निर्माण कार्य पूरा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद देवरिया के विकास खंड बनकटा में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के…

37 minutes ago

पड़ियापार में तैयार हुआ राजकीय महाविद्यालय, उच्च शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) देवरिया सदर विधानसभा क्षेत्र के पड़ियापार में उच्च शिक्षा की सुविधाओं…

41 minutes ago

ग्रीन लॉन्स पब्लिक स्कूल में नवदुर्गा की आराधना, नौ बालिकाओं का पूजन

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। नवरात्रि के पावन अवसर पर खेजुरी स्थित ग्रीन लॉन्स पब्लिक स्कूल…

2 hours ago