बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए प्रत्येक माह के द्वितीय एवं चतुर्थ शनिवार को आयोजित होने वाले थाना समाधान दिवस का जायज़ा लेने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मोनिका रानी व पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा ने थाना कैसरगंज का निरीक्षण कर मौजूद फरियादियों की समस्याओं की सुनवाई करते हुए समयबद्धता के साथ गुणवत्तापरक निस्तारण कराए जाने के निर्देश दिये।
थाना कैसरगंज के निरीक्षण के दौरान बताया गया कि 09 प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए हैं जिसमें 02 का निस्तारण कर दिया गया है, शेष प्रार्थना पत्रों के निस्तारण हेतु पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम मौके पर भेजी गयी है और थाना दिवस के निरीक्षण के दौरान डीएम व एसपी ने मौजूद फरियादियों की समस्याओं की सुनवाई की तथा पूर्व में निस्तारित प्रकरणों की गुणवत्ता को भी परखा इसके पश्चात डीएम व एसपी ने थाना परिसर में निर्माणाधीन थाना भवन व आवासीय ब्लाक का निरीक्षण करते हुए कार्यदायी संस्था को निर्देश दिया कि मानक व गुणवत्ता के साथ कार्य को समय से पूर्ण कराया जाय इस अवसर पर अजय यादव व थानाध्यक्ष राजनाथ सिंह व अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।
समान संघर्ष समिति के मंच से नीतियों पर सवाल; अलंकार अग्निहोत्री ने 2029 में चुनावी…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना 2027 के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों…
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)सोमवार को समाजवादी पार्टी बरहज के पूर्व प्रत्याशी मुरली मनोहर जायसवाल के नेतृत्व…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में कथित रूप से फर्जी डिग्री के सहारे संचालित निजी…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)।महिलाओं और बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा और उन्हें न्याय दिलाने के…