बड़हलगंज में जाम की स्थिति देखने पहुंचे डीएम व कप्तान ने दिए आवश्यक निर्देश

बड़हलगंज (राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी कृष्णा करूणेश व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. गौरव ग्रोवर शनिवार को बड़हलगंज के पटना चौराहे पर पहुंचे। जहां उन्होंने चौराहे पर लगने वाले जाम की स्थिति को लाइव देखा और निजात दिलाने का आश्वासन दिया। इस बीच विधायक राजेश त्रिपाठी ने अधिकारी द्वय को जाम की स्थिति से अवगत कराया। शनिवार की दोपहर एसडीएम, सीओ, पीडब्ल्यूडी व विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ पटना चौराहे पर पहुंचे डीएम व एसएसएपी को विधायक ने बताया कि फोरलेन पर मार्च तक एक लेन पूरा शुरू हो जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि कंस्ट्रक्शन कंपनी से बात कर जल्द से जल्द पुल चालू करने को कहा जाएगा। वहीं पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से जल्द से जल्द पटना चौराहे के चौड़ीकरण के कार्य को पूरा करने को कहा। उन्होंने नगर पंचायत से जो गाड़ियां खराब हो जाती हैं जिससे जाम लगता है उसके लिए क्रेन की व्यवस्था कराने को कहा। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस प्रशासन को जाम के मद्देनजर पर्याप्त पुलिस व्यवस्था करने का निर्देश दिया। इसके बाद दोहरीघाट जाकर मऊ जनपद डीएम अरूण कुमार व कप्तान अविनाश पांडेय से वार्ता कर सरयू पुल पर पुलिस पैट्रोलिंग करने को कहा। कहा कि दोनों थानों की पुलिस आपस में बात कर पुलिस पुल पर लगावें। दोनों थानों के जिम्मेदारों से हर पल जाम के प्रति सतर्क रहने की बात कही। इस दौरान एसडीएम रोहित मौर्य, सीओ रत्नेश्वर सिंह, पीडब्ल्यूडी एक्सईएन आरपी सिंह, एई अभय सिंह, विद्युत विभाग एक्सईएन सतीश चन्द्र नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि महेश उमर, ईओ शिवकुमार, कोतवाल अंजुल चतुर्वेदी, एसओ कल्पना मिश्रा मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

पुलवामा के वीर सपूत को नम आंखों से श्रद्धांजलि

शहीद प्रदीप थापा स्मारक पर माल्यार्पण, गूंजे भारत माता की जय के नारे महाराजगंज (राष्ट्र…

5 hours ago

अवैध कच्ची शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, दो महिला तस्कर गिरफ्तार

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए…

5 hours ago

सिकंदरपुर CHC में इंजेक्शन विवाद, परिजनों ने मांगी जांच

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर में ओवरडोज इंजेक्शन का आरोप, 3 वर्षीय बच्ची की हालत बिगड़ी…

5 hours ago

दरोगा मौत पर न्यायिक जांच की मांग, देवरिया में गरजे अजय राय

देवरिया पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, भाजपा पर तीखा हमला – बोले: पूरी बीजेपी…

6 hours ago

महाशिवरात्रि 2026 पर दुर्लभ संयोग: इस समय पूजन से मिलेगा विशेष फल

🔱 महाशिवरात्रि 2026 पंचांग: 15 फरवरी रविवार का शुभ-अशुभ समय, राहुकाल, नक्षत्र और व्रत विधि…

7 hours ago

फाइलेरिया रोधी दवा वितरण, 1656 लोगों को खिलाई गई खुराक

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम (आईडीए) के अंतर्गत शनिवार को होली क्रॉस स्कूल…

7 hours ago